HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Sun Transit 2023 : एक साल बाद सूर्य देव मित्र राशि में,इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Sun Transit 2023 : एक साल बाद सूर्य देव मित्र राशि में,इन राशियों की चमकेगी किस्मत

पृथ्वी पर जीव और वनस्पतियों के आधार सूर्य देव है। भगवान सूर्य देव को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव अपनी चाल चलते हुए  1 साल के बाद अपने मित्र बुध की राशि में आ रहे हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Sun Transit 2023 : पृथ्वी पर जीव और वनस्पतियों के आधार सूर्य देव है। भगवान सूर्य देव को नवग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव अपनी चाल चलते हुए  1 साल के बाद अपने मित्र बुध की राशि में आ रहे हैं। कुछ राशियों के लिए खुशखबरी, खूब धन-संपदा और खुशहाली लेकर आ रहे हैं। आज  15 जून गुरुवार को सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है। आज शाम 06 बजकर 29 मिनट पर सूर्य का मिथुन में गोचर होगा और 17 जुलाई तक इस राशि में विद्यमान रहेगे।सूर्य को ज्योतिष में ग्रहों का राजा माना गया है क्योंकि उनकी ऊर्जा से ही दुनिया चलती है और वही व्यक्ति को सफलता, पराक्रम, आत्‍मविश्‍वास देते हैं। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तित करते हैं और इसका सबसे ज्यादा असर लोगों के करियर, सेहत और सफलता-असफलता पर होता है।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024: वैशाख अमावस्या है इस दिन, सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है

 4 राशि वाले होंगे मालामाल

1. मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए सूर्यदेव का राशि परिवर्तन हर क्षेत्र में सफलता लेकर आया है। आप घर में मांगलिक कार्य करवा सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। आपके साहस में बढ़ोतरी होगी। आपको जिस भी काम को हाथ में लेंगे, आपको जल्द सफलता मिलेगी।

2. सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों के लिए सूर्य गोचर शुभ परिणाम लेकर आया है। समाज में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। बिजनेस में तरक्की मिलेगी। आपको कारोबार में विस्तार होगा।

3. कन्या राशि
कन्या राशि वाले जातकों के लिए सूर्य गोचर नौकरी और कारोबार में सफलता लेकर आया है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें नया ऑफर मिल सकता है। आपको सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

पढ़ें :- Shaniwar Ke Upay : शनिवार के दिन करें ये उपाय , मिलेगी शनि दोष से मुक्ति

4. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ये सुनहरा मौका होगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध बेहतर बनेंगे। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...