HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Super Blue Moon 2023: 30 अगस्त को निकलेगा सबसे चमकीला और बड़ा चांद, अद्भुत दिखेगा चंद्रमा

Super Blue Moon 2023: 30 अगस्त को निकलेगा सबसे चमकीला और बड़ा चांद, अद्भुत दिखेगा चंद्रमा

कल यानी 30 अगस्त 2023 को एक अनोखी खगोलीय घटना होगी।अंतरिक्ष में में होने वाली घटनाओं में से एक अद्भुत   ब्लू मून कल दिखायी देगा। जब किसी महीने में दो पूर्णिमा पड़ती हैं तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Super Blue Moon 2023 : कल यानी 30 अगस्त 2023 को एक अनोखी खगोलीय घटना होगी।अंतरिक्ष में में होने वाली घटनाओं में से एक अद्भुत   ब्लू मून कल दिखायी देगा। जब किसी महीने में दो पूर्णिमा पड़ती हैं तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून कहा जाता है। यह ऐसी घटना है जिस दिन चांद धरती के सबसे करीब होता है, ढाई तीन साल में ये घटना कभी एक बार घटती है। पहली पूर्णिमा 1 अगस्त को थी और दूसरी पूर्णिमा 30 अगस्त को होगी। भारत में शाम 8 बजकर 37 मिनट पर यह सबसे चमकीला दिखेगा। इस दिन चांद का साइज प्रतिदिन की तुलना में 14 प्रतिशत ज्यादा बड़ा होगा। इन घटनाओं के पीछे कारण यह है कि चांद, पृथ्वी के चक्कर लगाता रहता है. इस क्रिया में 27 से 29.5 दिन तक लगता है। इस दिन चांद का रंग थोड़ा अलग दिखाई देता है।

पढ़ें :- 08 मई 2024 का राशिफलः इन राशियों को हो सकता है धन लाभ, जानिए और क्या कहते हैं आपके सितारे?

हर 2 या 3 साल में क्यों होता है ब्लू मून?
चंद्रमा 29.53 दिन में पृथ्वी का एक चक्कर पूरा करता है। एक वर्ष में 365 दिन होते हैं। इस हिसाब से चांद एक साल में पृथ्वी के 12.27 चक्कर लगाता है। पृथ्वी पर एक साल में 12 महीने होते हैं और हर महीने एक पूर्णिमा होती है। इस तरह हर कैलेंडर ईयर में चांद के पृथ्वी की 12 बार पूर्ण परिक्रमा करने के बाद भी 11 दिन ज्यादा होते हैं और हर साल इन अतिरिक्त दिनों को जोड़ा जाए तो दो साल में यह संख्या 22 और तीन साल में 33 होती है। इस वजह से हर 2 या 3 साल में एक स्थिति बनती है, जिसमें एक अतिरिक्त पूर्णिमा पड़ती है। इसी स्थिति को ब्लू मून कहा जाता है। 30 अगस्त को निकलने वाला ब्लू मून साल का सबसे बड़ा और सबसे चमकीला चांद होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...