HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Suryakumar Yadav Records : सूर्यकुमार ने शतकीय पारी में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, हासिल कीं कई बड़ी उपलब्धियां

Suryakumar Yadav Records : सूर्यकुमार ने शतकीय पारी में लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, हासिल कीं कई बड़ी उपलब्धियां

Suryakumar Yadav Records: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में तूफानी पारी खेलते हुए 51 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका (Sri Lanka) को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में 91 रनों से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Suryakumar Yadav Records: सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने श्रीलंका के खिलाफ राजकोट में तूफानी पारी खेलते हुए 51 गेंद पर नाबाद 112 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका (Sri Lanka) को तीन टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में 91 रनों से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है। सूर्यकुमार (Suryakumar ) ने अंतरराष्ट्रीय टी20 में अपना तीसरा शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए।

पढ़ें :- AAP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट; केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल

सूर्यकुमार की उपलब्धियों की देखें चमक

सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने 

श्रीलंका (Sri Lanka)  के खिलाफ अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार (Suryakumar )  ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 1500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। इंग्लैंड के खिलाफ फरवरी 2021 में डेब्यू करने वाले सूर्या ने 42 पारियों में 1500 रन पूरे कर लिए। उन्होंने 1500 रन के लिए 843 गेंदों का सामना किया। ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने इसके लिए 940 गेंद लिए थे।

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर-ओपनर भारतीय बल्लेबाज, विराट कोहली और युवराज सिंह को पीछे छोड़ा

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

सूर्यकुमार (Suryakumar )  ने श्रीलंका (Sri Lanka)  के खिलाफ पारी में नौ छक्के लगाए। वह अंतरराष्ट्रीय टी20 के एक मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले गैर ओपनर बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने खुद को, विराट कोहली और युवराज सिंह को पीछे छोड़ा। सूर्या, कोहली और युवराज ने सात-सात छक्के लगाए थे।

तीन अलग-अलग महाद्वीपों में टी20 शतक बनाने वाले सूर्यकुमार यादव पहले खिलाड़ी

सूर्यकुमार (Suryakumar )  तीन अलग-अलग महाद्वीपों में अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पिछले साल जुलाई में इंग्लैंड और नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। भारत में उन्होंने टी20 में पहला शतक लगाया है।

तीन शतक लगाने वाले पहले गैर-ओपनर बल्लेबाज बने

सूर्यकुमार (Suryakumar )  ने तीनों शतक ओपनिंग नहीं करते हुए लगाया है। उन्होंने दो बार नंबर चार पर शतक लगाया है। एक बार तीसरे क्रम पर सेंचुरी लगाई है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चौथे क्रम पर 117 रन की पारी खेली थी। वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर नाबाद 111 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ चौथे नंबर पर उन्होंने नाबाद 112 रन बनाए हैं।

पढ़ें :- Delhi unclaimed bag :  दिल्ली के कनॉट प्लेस में संदिग्ध बैग बरामद , बम स्कॉड मौके पर मौजूद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...