HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-स्वामी चक्रपाणि, बोले- संसद ‘चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र, ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को राजधानी घोषित करें’

Video-स्वामी चक्रपाणि, बोले- संसद ‘चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र, ‘शिव शक्ति पॉइंट’ को राजधानी घोषित करें’

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद देश में जश्न का माहौल है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग हुई, उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट के नाम से जाना जाएगा। अब इसी को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि का बयान सामने आया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग (Chandrayaan-3’s successful landing) के बाद देश में जश्न का माहौल है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने अपने संबोधन में कहा कि जहां चंद्रयान-3 की लैंडिंग (Chandrayaan-3’s successful landing) हुई, उस जगह को शिव शक्ति पॉइंट (Shiv Shakti Point) के नाम से जाना जाएगा। अब इसी को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा/संत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि का बयान सामने आया है। स्वामी चक्रपाणि महाराज (Swami Chakrapani Maharaj) ने कहा कि चांद को संसद में हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए। इसी के साथ चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के लैंडिंग वाले स्थान ‘शिव शक्ति पॉइंट’ (Shiv Shakti Point)  को उसकी राजधानी के रूप में विकसित किया जाए, ताकि कोई आतंकी जिहादी मानसिकता का वहां न पहुंच पाए।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ममता INDIA गठबंधन के साथ,अधीर रंजन को फॉलो करना होगा पार्टी का निर्णय

स्वामी चक्रपाणि (Swami Chakrapani)  ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने चांद पर जहां चंद्रयान-3 के उतरने वाली जगह का नाम ‘शिव शक्ति पॉइंट’ (Shiv Shakti Point)  रखा है और इसकी घोषणा की है, लेकिन इसी के साथ मैं चाहता हूं कि इसके पहले कि कोई और विचारधारा के लोग, और देशों के लोग वहां पर जाकर के वहां गजवा-ए-हिंद न बनाएं। इसलिए संसद से प्रस्ताव पास करके चांद को हिंदू राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए और वहां की राजधानी ‘शिव शक्ति पॉइंट’ (Shiv Shakti Point)  को बनाया जाए।

पढ़ें :- 2013 में पारित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लिखित विरोध सिर्फ गुजरात के तत्कालीन सीएम मोदी ने किया था : जयराम रमेश

स्वामी चक्रपाणि (Swami Chakrapani) ने कहा कि इसके पहले कि कोई दूसरा जाकर के वहां (चांद) पर जाकर जिहाद करे, वहां पर जाकर के कट्टरपंथी विचारधारा को फैलाए, आतंकवाद को फैलाए, चांद को एक हिंदू सनातन राष्ट्र के रूप में घोषित किया जाए। उसकी राजधानी शिव शक्ति पॉइंट ही हो, क्योंकि चांद भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान होता है। उन्होंने कहा कि इसी तरह से हिंदू सनातनियों का चंदा मामा से पुराना संबंध है। चांद का हमारे यहां शास्त्रों में अनेक प्रकार का जिक्र है। मैं चाहता हूं कि चांद की शुद्धता और पवित्रता बनी रहे। इसलिए प्रस्ताव लाकर चांद को हिंदू सनातन राष्ट्र घोषित किया जाए।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...