1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बने बीजेपी विधान परिषद के नेता सदन

कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बने बीजेपी विधान परिषद के नेता सदन

योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) को शुक्रवार को यूपी विधानमंडल में विधान परिषद में बीजेपी (BJP Legislative Council ) के नेता मनोनीत किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP ) उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath Government) में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) को शुक्रवार को यूपी विधानमंडल (UP Legislature) में विधान परिषद में बीजेपी (BJP Legislative Council ) के नेता मनोनीत किए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP ) उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के दौरान बेहद सक्रिय रहे स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh)  के पास संगठन के साथ सरकार के काम संभालने का काफी अनुभव है। पार्टी सदन में भी उनका लाभ लेने के प्रयास में है। बीजेपी (BJP) के नीचे स्तर के कार्यकर्ता में भी जोश भरने का काम करने वाले स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh)  ने विधानसभा चुनाव में पराजय झेलने वाले सभी प्रत्याशियों को पत्र भेजकर उनको पिछली बात भूलने की सलाह देकर आगे कदम बढ़ाने की राह भी सुझाई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के बेहद विश्वास पात्र स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) विधान परिषद (Legislative Council)  में नेता सदन बने हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)  विधान परिषद (Legislative Council) में भाजपा विधायक दल के नेता हैं। दोनों ही सदन में भाजपा के पास बहुमत है और भाजपा 23 मई से शुरू होने वाले यूपी विधान मंडल (UP Legislature)  के बजट सत्र में विपक्ष पर हर स्तर पर हावी रहने के प्रयास में रहेगी।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...