HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले-समाजवादी इत्र की गंध, खनन घोटाले में खाया

स्वतंत्र देव सिंह का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले-समाजवादी इत्र की गंध, खनन घोटाले में खाया

समाजवादी इत्र बनाने वाले कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापेमारी में 150 करोड़ से ज्यादा रुपये मिले हैं। इस छापेमारी के बाद सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा (BJP) इसको लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमले बोल रही है। वहीं, सपा अध्यक्ष  अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर भाजपा  (BJP) को घेरने की कोशिश की है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने इसको लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर बड़ा हमला बोला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी इत्र बनाने वाले कारोबारी पीयूष जैन के यहां छापेमारी में 150 करोड़ से ज्यादा रुपये मिले हैं। इस छापेमारी के बाद सियासत भी तेज हो गई है। भाजपा (BJP) इसको लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमले बोल रही है। वहीं, सपा अध्यक्ष  अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने ट्वीट कर भाजपा  (BJP) को घेरने की कोशिश की है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने इसको लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर बड़ा हमला बोला है।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:बसपा प्रत्याशी मोहम्मद मौसमे आलम ने आज किया नामांकन,चुनावी मौसम में आई गर्माहट

उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ‘समाजवादी इत्र की गंध, खनन घोटाले में खाया, लैपटॉप बंदरबांट में अरबों कमाया, गरीबों का राशन तक चुराया…भ्रष्ट सपा की अजब-गजब माया’। बता दें कि, पीयूष जैन के यहां छापेमारी के बाद से सियासी तेज हो गयी है। छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से ज्यादा रुपये मिले थे।

पढ़ें :- Kedarnath Dham : 20 कुंतल फूलों से सजाया गया मंदिर,कल सुबह शुभ लग्न पर सात बजे खोल दिए जाएंगे कपाट

इसके बाद से भाजपा  (BJP)लगातार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को घेरने में जुटी हुई है। इससे पहले भी स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने सपा को पर जोरदार हमला बोला था। तीन दिन पूर्व उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि, सपा के नेताओं पर बलात्कार के बाद अब भ्रष्टाचार के आरोप भी सिद्ध हो रहे है…टोपी तो लाल थी ही, अब चेहरा भी डर से लाल होता नज़र आ रहा है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...