HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 Asia Cup Final 2022: भारत ने जीता विमेंस एशिया कप 2022 का मुकाबला, सातवीं बार बनी चैंपियन

T20 Asia Cup Final 2022: भारत ने जीता विमेंस एशिया कप 2022 का मुकाबला, सातवीं बार बनी चैंपियन

विमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला भारत ने जीत लिया है। श्रीलंका को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 66 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया। भारत ने ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

T20 Asia Cup Final 2022: विमेंस एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला भारत ने जीत लिया है। श्रीलंका को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 66 रनों का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य को टीम इंडिया ने आसानी से हासिल कर लिया। भारत ने ये मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है।

पढ़ें :- बदायूं में मतदान से पहले शिवपाल यादव का यूपी पुलिस पर बड़ा आरोप, थानाध्यक्ष सपा समर्थकों के घर पर लगातार दे रहे हैं दबिश

श्रीलंका ने जीता था टॉस
बता दें कि, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की कप्तान चमारी अथापथु ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। श्रीलंका की टीम फाइनल में बिना किसी बदलाव के साथ उतरी है। वहीं हरमनप्रीत कौर ने प्लेइंग XI में एक बदलाव किया है, राधा यादव की जगह दयालन हेमलता को जगह मिली है।

भारत विमेंस (प्लेइंग इलेवन): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (सी), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (डब्ल्यू), पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, रेणुका सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़

श्रीलंका विमेंस (प्लेइंग इलेवन): चमारी अथापथु (सी), अनुष्का संजीवनी (डब्ल्यू), हर्षिता मडवी, हसीनी परेरा, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, मालशा शेहानी, ओशादी रणसिंघे, सुगंधिका कुमारी, इनोका रणवीरा, अचिनी कुलसुरिया

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार फिर करेंगे हाथी की सवारी! BSP के सिम्बल पर कुशीनगर सीट से ठोंक सकते हैं ताल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...