नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चार मई को आई सुनामी ने 15 साल से सत्ता पर काबिज ममता बनर्जी को रसातल में पहुंचा दिया। बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर पश्चिम बंगाल (West Bengal) में पूर्ण बहुमत हासिल किया। अब इसी जीत को लेकर बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य (BJP President Samik Bhattacharya) ने अभिनेता अनुपम खेर (Actor Anupam Kher) के बालों की तुलना टीएमसी से कर दी। इस मजेदार तंज के बाद खुद अभिनेता अनुपम खेर (Actor Anupam Kher) ने भी बीजेपी अध्यक्ष को जवाब दिया जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पढ़ें :- Yogi Cabinet Meeting : यूपी कैबिनेट में 28 प्रस्ताव पास, जलालाबाद का नाम बदलकर परशुरामपुरी किया, जानें पूरा अपडेट
समिक भट्टाचार्य ने अनुपम खेर पर कसा तंज
दरअसल, बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य (BJP President Samik Bhattacharya) ने बंगाल में बीजेपी (BJP) की प्रचंड जीत को लेकर एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि अनुपम खेर (Actor Anupam Kher) के सिर पर फिर से बाल आ सकते हैं, लेकिन सत्ता में टीएमसी (TMC) की वापसी कभी नहीं हो सकती। ये बयान देते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। लगे हाथों ये बयान अभिनेता अनुपम खेर (Actor Anupam Kher) तक भी पहुंच गया, जिसके बाद उन्होंने समिक भट्टाचार्य (Samik Bhattacharya) को मजेदार जवाब दे डाला।
अनुपम खेर ने भी दिया मजेदार जवाब
बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य (BJP President Samik Bhattacharya) के बयान पर अनुपम खेर ने कहा अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है। क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं? मौजूदा हालात में मैं जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम। इसके बाद तो मानों इंटरनेट पर यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई। लोग एक के बाद एक तरह तरह के कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा कि समिक बाबू को गलत फहमी बहुत होती है। एक और यूजर ने लिखा कि क्यों अनुपम खेर (Actor Anupam Kher) को बीच में ला रहे हो। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा कि नेताओं के तंज बड़े मजेदार होते हैं।
पढ़ें :- By-Election : पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा व तीन राज्यों की इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का एलान, जानें कब होगी वोटिंग और मतगणना?
यूजर्स बोले, मजेदार होते हैं नेताओं के तंज
आपको बता दें कि बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को चुनाव हुए थे और 4 मई को चुनावी रिजल्ट घोषित किया गया था। जिसमें बीजेपी को प्रचंड बहुमत मिला था। बंगाल के अलावा बीजेपी असम और पुड्डुचेरी में भी सरकार बनाने जा रही है, लेकिन देखना ये होगा कि पश्चिम बंगाल में सीएम का चेहरा कौन होगा और किसे बीजेपी मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपेगी।