HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाभी के इलाज में मदद के बहाने नर्स को घर ले जाकर डॉक्टर ने किया दुराचार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

भाभी के इलाज में मदद के बहाने नर्स को घर ले जाकर डॉक्टर ने किया दुराचार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भाभी के इलाज में मदद के बहाने नर्स को घर ले जाकर उसके साथ दुराचार करने वाले डाक्टर धीरेंद्र यादव को काकोरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पढ़ें :- Horrible Murder in Sitapur: सीतापुर में युवक बना जल्लाद; मां-पत्नी और तीन बच्चों को उतारा मौत के घाट, फिर की आत्महत्या

एसीपी काकोरी अर्चना सिंह के मुताबिक बुधवार को महिला नर्स ने मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता के मुताबिक निजी अस्पताल में वह डाक्टर के साथ कार्यरत थी। मंगलवार को आरोपी ने उसके घर चल कर भाभी के इलाज में मदद करने की बात कही थी। सहयोगी डाक्टर के कहने पर नर्स उनके साथ घर गई थी। जहां आरोपी ने नशीली चाय पिला कर दुराचार किया था।

एसीपी ने बताया कि डा. धीरेंद्र यादव मूलत: सण्डीला का रहने वाला है। दुबग्गा आम्रपाली योजना में भी उसका मकान है। जहां पर आरोपी ने नर्स के साथ दुराचार किया था। शुक्रवार को दुबग्गा-कानपुर बाइपास चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...