1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Accident or Conspiracy Godhra Trailer Release: मनोज जोशी और रणवीर शौरी की फिल्म एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा का टीजर रिलीज

Accident or Conspiracy Godhra Trailer Release: मनोज जोशी और रणवीर शौरी की फिल्म एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा का टीजर रिलीज

गुजरात में वर्ष 2002 में हुए गोधरा कांड ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था। आज भी लोगों के जेहन में यह घटना है और इसे याद कर उनके सिरहन होने लगती है। अब 22 साल बाद फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ में इस घटना को उतारा जा रहा है। कुछ समय पहले इस फिल्म का ऐलान किया गया था।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Accident or Conspiracy Godhra Trailer Release: गुजरात में वर्ष 2002 में हुए गोधरा कांड ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया था। आज भी लोगों के जेहन में यह घटना है और इसे याद कर उनके सिरहन होने लगती है। अब 22 साल बाद फिल्म ‘एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा’ में इस घटना को उतारा जा रहा है। कुछ समय पहले इस फिल्म का ऐलान किया गया था। यह 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज शुक्रवार (2 फरवरी) को मेकर्स ने इसका टीजर भी रिलीज कर दिया।

पढ़ें :- भोजपुरी स्टार रितेश पांडेय ने जन सुराज पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- राजनैतिक दल में सक्रिय रहकर काम करना बहुत मुश्किल

इसमें एक्टर मनोज जोशी और रणवीर शौरी वकील के किरदार में नजर आ रहे हैं। यह टीजर 1 मिनट 2 सैकंड का है। इसमें पहले मनोज कहते हैं, “अगर गुजरात दंगों का सच जानना है तो इसके लिए कारसेवकों की हत्या की कॉन्सपिरेसी को समझना होगा।” इसके बाद रणवीर कहते हैं, “साबरमति एक्सप्रेस में हुई घटना एक एक्सीडेंट थी यह कोई कॉन्सपिरेसी नहीं।” इसके बाद जलती हुई ट्रेन में फंसे लोग और चीख-पुकार की आवाजें किसी का भी दिल दहलाने के लिए पर्याप्त हैं।

फिल्म की कहानी 27 फरवरी 2002 को गोधरा से अहमदाबाद जा रही साबरमति एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग पर आधारित है। इसमें 59 लोगों ने जान गंवा दी थी। फिल्म के डायरेक्टर एम.के.शिवाक्ष और प्रोड्यूसर ओम त्रिनेत्र हैं। इसमें मनोज व रणवीर के साथ डोनिसा घुमरा, हितु कनोडिया, गणेश यादव और मकरंद शुक्ला जैसे कलाकार भी हैं।

पढ़ें :- बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का जलवा बरकरार, प्रभास की फिल्म भी नहीं रोक पाई रफ्तार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...