HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Telangana News: पीएम मोदी के स्वागत के लिए जाएगा सिर्फ एक मंत्री, सीएम पूरे मंत्रिमंडल के साथ करेंगे यशवंत सिन्हा की अगवानी

Telangana News: पीएम मोदी के स्वागत के लिए जाएगा सिर्फ एक मंत्री, सीएम पूरे मंत्रिमंडल के साथ करेंगे यशवंत सिन्हा की अगवानी

संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के आगमन को लेकर टीआरएस ने जबरदस्त स्वागत की तैयारी की है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव यशवंत सिन्हा को रिसीव करने खुद एयरपोर्ट जाएंगे। यही नहीं उनके साथ उनके साथ कैबिनेट के सभी मंत्री भी एयरपोर्ट पर होंगे। उधर, बीजेपी के झंडे और बैनर जिस रूट पर लगे थे वो रातों—रात गायब हो गए, जिधर से यशवंत सिन्हा को गुजरना है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Telangana News: संयुक्त विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के आगमन को लेकर टीआरएस ने जबरदस्त स्वागत की तैयारी की है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव यशवंत सिन्हा को रिसीव करने खुद एयरपोर्ट जाएंगे। यही नहीं उनके साथ उनके साथ कैबिनेट के सभी मंत्री भी एयरपोर्ट पर होंगे। उधर, बीजेपी के झंडे और बैनर जिस रूट पर लगे थे वो रातों—रात गायब हो गए, जिधर से यशवंत सिन्हा को गुजरना है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल के घर पहुंची ममता बनर्जी, सुनीता केजरीवाल से मिलीं

दरअसल, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक भी आज से हैदराबाद में शुरू हो रही है। इसमें शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी पहुंच रहे हैं। इसको लेकर भाजपा ने भी तैयारी की है। वहीं, इस दौरान खबर आ रही है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव बेगमपेट एयरपोर्ट पर पीएम को रिसीव नहीं करेंगे।

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी रिसीव करने के लि तेलंगाना सरकार का एक मंत्री जाएगा। बता दें कि भाजपा नीत राजग ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल एवं ओडिशा की रहने वाली द्रौपदी मुर्मू को अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हैदराबाद यात्रा से पहले तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच पोस्टर वॉर देखने को मिला। पूरे शहर में भगवा और गुलाबी रंग के झंडे और बैनर लगे देखे गए, जो क्रमशः टीआरएस और भाजपा का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पढ़ें :- भाजपा राज में क्या यही है ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ का काला चेहरा...बलिया वसूली कांड पर बोले अखिलेश यादव
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...