1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दस साल पहले बिछड़ा पति समझकर जिस व्यक्ति को अपने साथ घर ले गई थी महिला वो निकला कोई और…

दस साल पहले बिछड़ा पति समझकर जिस व्यक्ति को अपने साथ घर ले गई थी महिला वो निकला कोई और…

महिला जब उस व्यक्ति को अपने घर ले गई तो उसके शरीर पर निशान को ढूंढने की कोशिश की तो वो निशान महिला को नहीं मिला। इसके बाद महिला को एहसास हुआ कि जिस व्यक्ति को वह अपना बिछड़ा हुआ पति मानकर घर ले आई है वो कोई और निकला।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

शनिवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हुआ था। जिसे उत्तर प्रदेश के बलिया का बताया जा रहा था। जिसमें एक महिला एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को दस साल पहले बिछड़ा पति समझकर अपने साथ ले गई थी वो उसका पति नहीं बल्कि कोई और निकला।

पढ़ें :- Maggi Panipuri Video: महिला ने पानी पूरी में मटर की जगह डाली मैगी, और फिर किया ...

महिला जब उस व्यक्ति को अपने घर ले गई तो उसके शरीर पर निशान को ढूंढने की कोशिश की तो वो निशान महिला को नहीं मिला। इसके बाद महिला को एहसास हुआ कि जिस व्यक्ति को वह अपना बिछड़ा हुआ पति मानकर घर ले आई है वो कोई और निकला।

पढ़ें :- Russian Girl Dance Video: रशियन लड़की ने इंडिया गेट के सामने भोजपुरी गाने पर लगाए जमकर ठुमके, देखने वाले झुमने

दरअसल, शुक्रवार को बलिया जिला अस्पताल में एक महिला जानकी को एक विक्षिप्त व्यक्ति दिखाई दिया जिसे वो अपना दस साल पहले बिछड़ा पति मोती चंद्र समझकर ले गई थी।जब घर जाकर महिला ने व्यक्ति के शरीर पर पहले का निशान ढूंढा तो उसे वह निशान नजर नहीं आया।

इसके बाद महिला ने शक हुआ कि यह व्यक्ति उसका बिछड़ा पति नहीं है। उस व्यक्ति के बारे में जब पता लगाया तो पता चला कि वह व्यक्ति पहचना नगर थाना क्षेत्र के राहुल के रुप में हुई है। इसके बाद राहुल के परिवार वालों और गांव के प्रधान से संपर्क किया गया और राहुल को उसके परिवार को सौंप दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...