1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों का बढ़ाया जा सकता है कार्यकाल, जल्द जारी हो सकता है आदेश

UP में जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों का बढ़ाया जा सकता है कार्यकाल, जल्द जारी हो सकता है आदेश

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल को बढ़ाने की तैयारी हो रही है। इसको लेकर आज बड़ा फैसला आ सकता है। सूत्रों की माने तो, जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने के इस संबंध में आदेश आज जारी किया जा सकता है। दरअसल, मौजूदा कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल को बढ़ाने की तैयारी हो रही है। इसको लेकर आज बड़ा फैसला आ सकता है। सूत्रों की माने तो, जिला पंचायत अध्यक्षों का कार्यकाल बढ़ाने के इस संबंध में आदेश आज जारी किया जा सकता है। दरअसल, मौजूदा कार्यकाल गुरुवार को समाप्त हो रहा है।

पढ़ें :- यूपी में भारी बारिश के कारण आज इस जिले में स्कूल बंद, कई इलाकों में जलभराव

सूत्रों की माने तो जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ ही ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल को भी बढ़ाया जा सकता है। इसको लेकर भी तैयारी चल रही है। दोनों पदों के लिए एक साथ निर्णय लिए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में जिला पंचायत अध्यक्षों और ब्लॉक प्रमुखों के कार्यकाल को निर्धारित अवधि तक बढ़ाया जा सकता है।

लेकिन अभी ससरकार की तरफ से इसको लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गयी है। आदेश जारी होने के बाद कार्यकाल का विस्तार माना जाएगा। बता दें कि, इससे पहले यूपी सरकार ने प्रधानों के कार्यकाल को पूरा होने के बाद उन्हें प्रशासक बना दिया था। लेकिन हाईकोर्ट ने सरकार के इस फैसले पर रोक लगा दी थी।

 

पढ़ें :- UP Heavy Rains Alert : यूपी की इन जिलों में हुई झमाझम बारिश से सात डिग्री तक गिरा पारा, जानिए अपने जिले का पूर्वानुमान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...