1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली-सीमावर्ती क्षेत्र में चोरों का आतंक, गुमटियों के ताले टूटे, पुलिस अलर्ट पर

सोनौली-सीमावर्ती क्षेत्र में चोरों का आतंक, गुमटियों के ताले टूटे, पुलिस अलर्ट पर

सीमावर्ती क्षेत्र में चोरों का आतंक, गुमटियों के ताले टूटे, पुलिस अलर्ट पर

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: भारत–नेपाल सीमा पर होली से ठीक पहले चोरी की वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। मंगलवार की रात सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदी डाली गांव में दो गुमटियों के ताले तोड़कर चोरों ने सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

पढ़ें :- VIDEO: दुल्हन बन कर स्टेज पर आई प्रेमिका तो प्रेमी ने मार दी गोली, बारात में मची भगदड़, युवती को वाराणसी किया गया रेफर

उधर कैथवलिया उर्फ बरगदही गांव में विद्युत मोटर चोरी की घटना से लोग संभल भी नहीं पाए थे कि सीमा पार नेपाल के कोटही माई गांव (पालिका वार्ड-3) में दो घरों पर छिटपुट चोरी की वारदातों ने इलाके में दहशत और बढ़ा दी है।

स्थानीय लोगों में भय का माहौल है, जबकि सोनौली और नेपाल पुलिस का कहना है कि अब तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बावजूद इसके, पुलिस ने मिले इनपुट के आधार पर सीमा पर निगरानी बढ़ाते हुए चोरी करने वाले गिरोह की तलाश तेज कर दी है।

रिपोर्ट – धर्मेंद्र चौधरी 

पढ़ें :- बीएसपी विधायक के घर इनकम टैक्स छापे पर भड़के योगी के मंत्री दिनेश प्रताप, बोले-यदि उनके जीवन को कोई हानि हुई तो ये संवेदनहीन संस्थाये होंगी जिम्मेदार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...