1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जो व्यवस्था बिजली की समाजवादी सरकार ने बनाई थी उसको भाजपा ने खराब करने का किया काम: अखिलेश यादव

जो व्यवस्था बिजली की समाजवादी सरकार ने बनाई थी उसको भाजपा ने खराब करने का किया काम: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी और आरएसएस चुनाव आयोग को अपने कंट्रोल में लेना चाहते हैं। हजारों वोट समाजवादी पार्टी के काट दिए गए चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से। 19 में वोट डाला मगर 22 में वोट नहीं डाल पाए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) सोमवार को मैनपुरी पहुंचे। मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, लगातार समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) बुनियादी सवालों को उठा रही है। आज भी बिजली का संकट उतना ही है। जो व्यवस्था बिजली की समाजवादी सरकार ने बनाई थी उसको भाजपा ने खराब करने का काम किया है। जानवर खुलेआम घूम रहे हैं, सांड से गाड़ियां टकरा रही है, लोगों की जान जा रही है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, बीजेपी और आरएसएस चुनाव आयोग को अपने कंट्रोल में लेना चाहते हैं। हजारों वोट समाजवादी पार्टी के काट दिए गए चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से। 19 में वोट डाला मगर 22 में वोट नहीं डाल पाए। उन्होंने कहा कि, मैंने आरोप लगाया था कि हजारों समाजवादी पार्टी के लोगों के वोट वोटरलिस्ट से काट दिया गया। मेरे आरोप के बाद चुनाव आयोग ने नोटिस दिया। इस पर हमने ऐसे लोगों के बारे में जानकारी दी, जो वोट डाल नहीं पाए।

इसके साथ ही एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, नेताजी इतने बड़े नेता रहे हैं, हम समाजवादी लोग खुद सक्षम है। नेताजी को मानने वाले, नेताजी के रास्ते पर चलने वाले खुद ताकतवर हैं वो जहां चाहेंगे वहां मेमोरियल बना देंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...