1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दबंगों ने कथावाचक के काटे बाल, रगड़वाई नाक…अखिलेश यादव बोले-PDA की एक जाति बताने पर वर्चस्ववादी लोगों ने की अभद्रता

दबंगों ने कथावाचक के काटे बाल, रगड़वाई नाक…अखिलेश यादव बोले-PDA की एक जाति बताने पर वर्चस्ववादी लोगों ने की अभद्रता

इटावा में कथावाचक और उसके साथियों से अभद्रता करने का मामला अब राजनीति रूप ले लिया है। दबंगों ने कथावाचक के साथ अभद्रता करते हुए उसके बाल काट दिए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अब इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। इटावा में कथावाचक और उसके साथियों से अभद्रता करने का मामला अब राजनीति रूप ले लिया है। दबंगों ने कथावाचक के साथ अभद्रता करते हुए उसके बाल काट दिए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। अब इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, अगर आगामी 3 दिनों में कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो हम ‘पीडीए के मान-सम्मान की रक्षा’ के एक बड़े आंदोलन का आह्वान कर देंगे।

पढ़ें :- Tamil Nadu Election 2026 : मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, बोले- 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल क्यों नहीं लागू किया?

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, इटावा के बकेवर इलाके के दान्दरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान कथावाचक और उनके सहायकों की जाति पूछने पर पीडीए की एक जाति बताने पर, कुछ वर्चस्ववादी और प्रभुत्ववादी लोगों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके बाल कटवाए, नाक रगड़वाई और इलाके की शुद्धि कराई।

हमारा संविधान जातिगत भेदभाव की अनुमति नहीं देता है, ये व्यक्ति की गरिमा और प्रतिष्ठा से जीवन जीने के मौलिक अधिकार के विरुध्द किया गया अपराध है। सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ़्तारी हो और यथोचित धाराओं में मुक़दमा दर्ज़ किया जाए। अगर आगामी 3 दिनों में कड़ी कार्रवाई नही हुई तो हम ‘पीडीए के मान-सम्मान की रक्षा’ के एक बड़े आंदोलन का आह्वान कर देंगे। पीडीए के मान से बढ़कर कुछ नहीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...