HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मंशा के अनुरूप है : सीएम योगी

आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मंशा के अनुरूप है : सीएम योगी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र सरकार के आम बजट की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि इस बजट में किसान, मध्य वर्ग, गरीब और महिलाओं समेत सभी वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह अर्थव्यवस्था को गति देने एवं देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा।

पढ़ें :- सोनौली सीमा पर पुलिस व एसएसबी जवानों ने चीनी महिला को किया गिरफ्तार, अवैध रास्ते से भारत में कर रही थी घुसपैठ

सीएम ने ट्वीट कर कहा है कि, वर्तमान आम बजट लोक कल्याणकारी, सर्वसमावेशी तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ की मंशा के अनुरूप है। बजट में किसान, मध्य वर्ग, गरीब, महिलाओं समेत प्रत्येक वर्ग का ख्याल रखा गया है। यह अर्थव्यवस्था को गति देने एवं देश के हर नागरिक को आर्थिक रूप से सशक्त करने का कार्य करेगा।

पढ़ें :- दिल्ली सीएम की पत्नी सुनीता केजरीवाल,बोलीं- ये कानून नहीं ,तानाशाही और इमरजेंसी है

इसके साथ ही उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा है कि, अंत्योदय की भावना को साकार करता वर्तमान आम बजट अभिनंदन योग्य है। यह भारतीय अर्थव्यवस्था के उन्नयन में मील का पत्थर साबित होगा। इसके माध्यम से समाज के सभी वर्गों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।

पढ़ें :- Viral Video: महोबा में बैंक कर्मचारी की लैपटॉप पर काम करते हुए अचानक हार्ट अटैक से मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...