1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Police constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा

UP Police constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा देने पहुंचा दूल्हा

उत्तर प्रदेश पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा का कल 17 फरवरी और 18 फरवरी को आयोजन हुआ। इस दौरान महोबा में एक दुल्हा शादी से पहले भर्ती परीक्षा देने परीक्षा केन्द्र जा पहुंचा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

UP Police constable Exam: उत्तर प्रदेश पुलिस कॉस्टेबल भर्ती परीक्षा का कल 17 फरवरी और 18 फरवरी को आयोजन हुआ। इस दौरान महोबा से हैरान करने वाला नजारा देखने को मिला जब यहां परीक्षा देने परीक्षा केन्द्र पर एक दूल्हा जा पहुंचा।  दुल्हा शादी से पहले भर्ती परीक्षा देने परीक्षा केन्द्र जा पहुंचा। परीक्षा केन्द्र में दुल्हे को देख सभी हैरान रह गए, तो कुछ लोग सेल्फी लेने लगे।

पढ़ें :- जो भी सुरक्षा में बाधक बनेगा कानून उसको ऐसा मजा चखाएगा कि उसकी आने वाली सात पीढ़ियां याद करेंगी: सीएम योगी

दूल्हा बन तैयार होकर सीधा अपने परीक्षा केन्द्र पहुंचा

पढ़ें :- कयामत के लिए जीने वालों कायदे से रहो, अब बाबरी मस्जिद का कभी नहीं पूरा होगा सपना : सीएम योगी​

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दूल्हे का नाम प्रशांत यादव है। उसने उत्तर प्रदेश पुलिस कॉस्टेबल के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए आवेदन किया था। उसकी परीक्षा आज रविवार को होनी थी। इसी दिन उसकी शादी थी। प्रशांत की परीक्षा दूसरी पाली में होनी थी। इसलिए वह दूल्हा बन तैयार होकर सीधा अपने परीक्षा केन्द्र मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय में पेपर देने जा पहुंचा। जहां उससे देख लोग हैरान रह गए।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 60244 पदों के लिए 17 और 18 फरवरी को होने वाली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2024 संपन्न हो गई है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024, पहले और दूसरे दिन (17 और 18 फरवरी) बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...