HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से हुई घटना, देवरिया में हुई सनसनीखेज वारदात पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से हुई घटना, देवरिया में हुई सनसनीखेज वारदात पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, ''देवरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता। एक उच्च स्तरीय जांच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जांच तत्काल हो''।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में हुई दिल दहला देने वाली घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में सोमवार सुबह भूमि विवाद में ये वारदात हुई। यहां पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव की पीट—पीटकर हत्या कर दी गयी, जिसके बाद आरोपी पक्ष सत्यप्रकाश दुबे के घर पहुंची भीड़ ने धारदार हथियार और असहलों से लैस लोगों ने पति, पत्नी, दो बेटी और एक बेटे कीक हत्या कर दी।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

इस सनसनीखेज वारदात के बाद हड़कंप मच गया। वहीं, अब इस घटना के बाद कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगा है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर यूपी सरकार को घेरा है। साथ ही देवरिया की घटना को शासन की विफलता बताया है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, ”देवरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता। एक उच्च स्तरीय जांच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जांच तत्काल हो”।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...