1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रूस से तेल खरीद पर ट्रंप के दावों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, कह दी ये बड़ी बात

रूस से तेल खरीद पर ट्रंप के दावों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब, कह दी ये बड़ी बात

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों का जवाब ​भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से दिया गया है। ट्रंप ने दावा किया था कि, भारत अब रूस से तेल की खरीद नहीं करेगा। इन दावों का विदेश मंत्रालय की तरफ से खारिज कर दिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावों का जवाब ​भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से दिया गया है। ट्रंप ने दावा किया था कि, भारत अब रूस से तेल की खरीद नहीं करेगा। इन दावों का विदेश मंत्रालय की तरफ से खारिज कर दिया गया है। अब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल की तरफ से कहा कि, भारत तेल और गैस का एक महत्वपूर्ण आयातक है। अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी निरंतर प्राथमिकता रही है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह से इसी उद्देश्य से निर्देशित होती हैं। स्थिर ऊर्जा मूल्य और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दोहरे लक्ष्य रहे हैं। इसमें हमारी ऊर्जा आपूर्ति का आधार व्यापक बनाना और बाजार की स्थितियों के अनुरूप विविधता लाना शामिल है।

पढ़ें :- यूक्रेन ने रूस के नोवोरोस्सिय्स्क में प्रमुख तेल टर्मिनल पर किया बड़ा हमला, हुआ बड़ा नुकसान

​विदेश मंत्रायल की तरफ से अमेरिका के सवाल पर कहा कि, हम कई वर्षों से अपनी ऊर्जा खरीद का विस्तार कर रहे हैं और पिछले दशक में इसमें लगातार प्रगति हुई है। वर्तमान प्रशासन ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को गहरा करने में रुचि दिखाई है। इस पर चर्चाएं जारी हैं।

पढ़ें :- दुनिया की पहली न्यूक्लियर पावर्ड मिसाइल का सफल परीक्षण : रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले- अनलिमिटेड रेंज, इसे कोई डिफेंस सिस्टम नहीं रोक सकता

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि, पीएम मोदी उनके अच्छे मित्र हैं और दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं। उन्होंने दावा किया कि, भारत जल्द ही रूस से तेल की खरीद बंद कर देगा। ट्रंप ने दावा किया कि, इसत तरह का आश्वासन पीएम मोदी की तरफ से उन्हें दिया गया है। हालांकि, ट्रंप के इन दावों पर आज भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से अहम बयान आया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...