1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देशवासियों के मन में गूंजते रहेंगे पद्मविभूषण आशा भोंसले के मधुर स्वर,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

देशवासियों के मन में गूंजते रहेंगे पद्मविभूषण आशा भोंसले के मधुर स्वर,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भारतीय संगीत जगत की स्वर-साम्राज्ञी एवं महान गायिका पद्मविभूषण आशा भोंसले (Padma Vibhushan Asha Bhosle) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे कला और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने भारतीय संगीत जगत की स्वर-साम्राज्ञी एवं महान गायिका पद्मविभूषण आशा भोंसले (Padma Vibhushan Asha Bhosle) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे कला और संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

पढ़ें :- सीएम योगी का ऐलान: लखीमपुर खीरी का ‘मियांपुर’ अब होगा ‘रविंद्रनगर’, 213 परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में कहा कि आशा भोंसले की अद्वितीय गायकी ने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके मधुर स्वर सदैव देशवासियों के मन में गूंजते रहेंगे और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में धैर्य व संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि आशा भोंसले का योगदान भारतीय संगीत की अमूल्य धरोहर के रूप में सदैव याद किया जाएगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...