1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दरिंदों ने पार की हैवानियत की हद: किशोरी की हत्याकर शव खेत में फेंका, दुष्कर्म के बाद वारदात की आशंका

दरिंदों ने पार की हैवानियत की हद: किशोरी की हत्याकर शव खेत में फेंका, दुष्कर्म के बाद वारदात की आशंका

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रूह कंपा देने वाली वारदात हुई है। यहां पर 13 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात की गयी है। दिनभर किशोरी का पता नहीं लगने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में रूह कंपा देने वाली वारदात हुई है। यहां पर 13 वर्षीय मासूम बच्ची की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी है। बताया जा रहा है कि हत्या से पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात की गयी है। दिनभर किशोरी का पता नहीं लगने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, जिसके बाद उसका शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

इसके बाद गुस्साए परिवार वालों ने आरोपियों की फौरन गिरफ्तारी की मांग करते हुए चकदहा-शाही मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस करीब घंटे भर बाद जाम खुलवा पाई और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। शाही के एक गांव में रहने वाली 13 वर्षीय बच्छी छठी कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि साइकिल से वह गन्ने का खेत देखने के लिए गयी थी।

काफी देर बाद किशोरी नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। दोपहर के वक्त कुछ लोगों ने उसे खेत से लौटते हुए देखने की बात कही तो परिवार वालों ने उसे जंगल और गन्ने के खेतों में ढूंढना शुरू किया। शाम करीब पांच बजे गांव से दो किलोमीटर चकदहा-पीपलसाना चकरोड के पास एक गन्ने के खेत में उसका अर्द्धनग्न शव बरामद हुआ।

कुछ देर बाद शाही थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर हालात से साफ था कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई थी। परिवार वालों ने फौरन आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बच्ची के शव को चकदहा-शाही रोड पर रखकर जाम लगा दिया। शव ले जाने के लिए मंगाई एंबुलेंस भी घेर ली।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...