1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पूर्ण पतन की ओर बढ़ती BJP सरकार के अंतिम चरण में छुट्टा पशुओं और हिंसक जानवरों की समस्या भी निर्णायक भूमिका अदा कर रही: अखिलेश यादव

पूर्ण पतन की ओर बढ़ती BJP सरकार के अंतिम चरण में छुट्टा पशुओं और हिंसक जानवरों की समस्या भी निर्णायक भूमिका अदा कर रही: अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अवैध कटाई और पशुओं के हिंसक होने पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, जब पशुओं के सामने ‘भोजन और आश्रय’ का संकट आएगा तो वो हिंसक होंगे ही और इंसानी बस्तियों में जाएंगे। दरअसल, इन दिनों जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अवैध कटाई और पशुओं के हिंसक होने पर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि, जब पशुओं के सामने ‘भोजन और आश्रय’ का संकट आएगा तो वो हिंसक होंगे ही और इंसानी बस्तियों में जाएंगे। दरअसल, इन दिनों जंगली जानवरों का खौफ बढ़ता जा रहा है।

पढ़ें :- वर्तमान बजट अख़बारों की सुर्ख़ी बटोरने वाला ज्यादा और 'अच्छे दिन’ की उम्मीदों पर पानी फिरने वाला है : मायावती

लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, सीतापुर समेत अन्य जगहों पर जंगली जानवरों के हमले काफी बढ़े हैं, जिसमें कई लोगों की जान गई है। अखिलेश यादव ने जंगली जानवरों के हमले और घायल की एक लिस्ट शेयर की है,​ जिसमें बताया गया है कि, 2024-25 में जंगली जानवरों के हमले से 60 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि 220 लोग इस हमले में घायल हुए हैं।

पढ़ें :- 15 दिन में नहीं मिला चयन वेतनमान, तो धरना–प्रदर्शन को विवश होगा जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन

वहीं, अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, मानव-वन्य जीव संघर्ष के लिए भाजपा सरकार की अवैध कटाई करवाने की मिलीभगत ज़िम्मेदार है। जब पशुओं के सामने ‘भोजन और आश्रय’ का संकट आएगा तो वो हिंसक होंगे ही और इंसानी बस्तियों में जाएंगे जहाँ मानव जब डरकर अपना बचाव करेगा तो फिर संघर्ष होंगे, जिनमें से अधिकांश प्राणघातक साबित होंगे। पूर्ण पतन की ओर बढ़ती भाजपा सरकार के इस अंतिम चरण में छुट्टा पशुओं और हिंसक जानवरों की समस्या भी निर्णायक भूमिका अदा कर रही है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...