लोकसभा के बजट सत्र (Lok Sabha Budget Session) के दौरान पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Army Chief General Manoj Mukund Naravane) के नरवणे मेमोयर को लेकर गतिरोध जारी है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लगातार दूसरे दिन भारत-चीन सीमा विवाद (India-China Border Dispute) का मुद्दा उठाया। इस दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से ऐतराज जताया गया।
नई दिल्ली। लोकसभा के बजट सत्र (Lok Sabha Budget Session) के दौरान पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे (Former Army Chief General Manoj Mukund Naravane) के नरवणे मेमोयर को लेकर गतिरोध जारी है। लोकसभा में कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने लगातार दूसरे दिन भारत-चीन सीमा विवाद (India-China Border Dispute) का मुद्दा उठाया। इस दौरान सत्ता पक्ष की तरफ से ऐतराज जताया गया।
लोकसभा में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बोलने से रोकते हुए पीठासीन ने अगले वक्ताओं के नाम ले लिए। सपा, टीएमसी और अन्य विपक्षी दलों के सांसदों ने भी बोलने से इनकार कर दिया। जोरदार हंगामा हुआ। विपक्षी सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के समर्थन में हंगामा करते हुए वेल में आ गए और आसन की तरफ पेपर भी उछाले। जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी और पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।
राहुल गांधी ने लेख को किया प्रमाणित
इससे पहले विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने उस लेख की प्रति को प्रमाणित किया जिसमें पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के अप्रकाशित ‘संस्मरण’ का हवाला दिया गया था। उन्होंने इसे प्रमाणित करते हुए सदन के पटल पर रखा। इसके बाद स्पीकर ने उन्हें राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बोलने के लिए कहा। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा, ‘कल मैंने इस आर्टिकल पर अपना भाषण शुरू किया था। स्पीकर सर ने कहा था इसे प्रमाणित करें। मैं आज इसे प्रमाणित कर रहा हूं।
राहुल गांधी, बोले-मैं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर बोलना चाहता हूं
इसके बाद विपक्ष के नेता ने कहा, ‘राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दा राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित है। पाकिस्तानियों, चीनियों और हमारे बीच के संबंध। इस लेख में एक बहुत ही महत्वपूर्ण बिंदु है जिसकी मैंने पुष्टि की है। यह प्रधानमंत्री की प्रतिक्रिया के बारे में बात करता है… हमारे राष्ट्रपति का भाषण उस मार्ग के बारे में था जिस पर भारत को आज चलना है। विश्व मंच पर, अंतरराष्ट्रीय मामलों का मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच संघर्ष है। यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का केंद्र बिंदु है। मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच जो हुआ और हमारे प्रधानमंत्री ने उस पर क्या प्रतिक्रिया दी, उस पर एक बयान देने दीजिए। मुझे क्यों रोका जा रहा है?
तीन सांसदों का बोलने से किया इनकार
वहीं जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी चीन राग अलापना जारी रखा तो स्पीकर ने कई अन्य सदस्यों को बोलने के लिए आमंत्रित किया। तो राहुल गांधी के समर्थन में विपक्ष के तीन सांसद नरेश उत्तम पटेल, शताब्दी राय, डीएम खातिर आनंद ने बोलने से इनकार कर दिया। इसके बाद विपक्ष की तरफ से जोरदार हंगामा किया गया और सदन की कार्यवाही बाधित हो गई।