1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. VIDEO : ‘ये रेट बताएगा मेरा…’ भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने अश्लील कमेंट करने वाले संचालक की स्टेज पर चप्पल से की पिटाई

VIDEO : ‘ये रेट बताएगा मेरा…’ भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने अश्लील कमेंट करने वाले संचालक की स्टेज पर चप्पल से की पिटाई

Nisha Upadhyay Viral Video : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर अक्सर अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। कई बार तो जाने-माने अभिनेता भी खुले मंच पर आपत्तिजनक हरकत को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इस बीच, भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय से एक कार्यक्रम में अभद्रता का मामला सामने आया है। जिसका उन्होंने विरोध करते हुए आरोपी की चप्पल से सारेआम पिटाई कर दी।

By Abhimanyu 
Updated Date

Nisha Upadhyay Viral Video : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर अक्सर अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। कई बार तो जाने-माने अभिनेता भी खुले मंच पर आपत्तिजनक हरकत को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। इस बीच, भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय से एक कार्यक्रम में अभद्रता का मामला सामने आया है। जिसका उन्होंने विरोध करते हुए आरोपी की चप्पल से सारेआम पिटाई कर दी।

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सिंगर निशा उपाध्याय स्टेज पर एक शख्स पर चप्पल ताने हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान बाकी लोग बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सिंगर को ये कहते सुना जा सकता है- ये कैसा बोला… रेट बता रहा है… ये रेट बताएगा मेरा… ये कौन होता है रेट बताने वाला…’ स्टेज पर मौजूद बाकी लोगों की आवाज सुनाई दे रही है।

पढ़ें :- स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर के डॉ. जितेंद्र कुमार को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर पदोन्नति के साथ अलीगढ़ हुआ तबादला, ओपीडी पर पड़ सकता है असर

इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर्स ने एक्स पर लिखा, “भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय ने भरे मंच पर एंकर को चप्पल मार दी। आरोप है कि एंकर निशा उपाध्याय का रेट बता रहा था। भोजपुरी स्टेज शो आजकल सॉफ्ट पोर्न में बदल गया है, जहाँ फूहड़ता की सारी हदें पार की जा रही हैं। सरकार डीजे बंद कर रही है, लेकिन अश्लील और फूहड़ स्टेज शो पर कुछ नहीं बोल रही।”

फिलहाल, इस वीडियो लेकर पुख्ता जानकारी नहीं मिल पायी है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह घटना बिहार के नवादा जिले में हाल ही में घटी है, संभवतः 22 फरवरी 2026 को या उसके ठीक पहले। वीडियो 22 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें कार्यक्रम संचालक ने सिंगर पर गलत कमेंट किया। इस पर उन्होंने विरोध जताया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...