1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि स्व० सुधीर त्रिपाठी का आज नम आंखों से मनाया गया तृतीय पुण्यतिथि

सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि स्व० सुधीर त्रिपाठी का आज नम आंखों से मनाया गया तृतीय पुण्यतिथि

सोनौली के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि स्व० सुधीर त्रिपाठी का आज नम आंखों से मनाया गया तृतीय पुण्यतिथि

By ब्यूरो महराजगंज 
Updated Date

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज:: सोनौली नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिलाने वाले एवं गरीबों का मसीहा कहे जाने वाले सोनौली नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की आज तृतीय पुण्यतिथि फरेन्दी तिवारी स्थित उनके आवास पर मनाया गया।

पढ़ें :- KL Sharma पर कांग्रेस ने यूं ही नहीं खेला दांव, अमेठी के जातीय समीकरण ऐसे बैठते हैं फिट

आज शनिवार की सुबह से स्वर्गीय त्रिपाठी के फरेन्दी तिवारी स्थित आवास पर बड़ी संख्या में उनके, समर्थक और शुभचिंतक पहुंचे। सभी ने श्री त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

सर्व प्रथम स्वर्गीय सुधीर त्रिपाठी की पत्नी कामना त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष, उनके पुत्र शिवम त्रिपाठी, विकास दुबे, वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल, अरविंद त्रिपाठी, विजय चौरसिया, कृष्णा गुप्ता, शिरीष पांडे, अरविंद मिश्रा, अमीर आलम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- राहुल गांधी दोनों सीटें भारी अंतर से जीतेंगे : मनिकम टैगोर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...