1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. संसद के अंदर दर्शक दीर्घा से कूदे दोनों आरोपियों की हुई पहचान, एजेंसियां जांच में जुटीं

संसद के अंदर दर्शक दीर्घा से कूदे दोनों आरोपियों की हुई पहचान, एजेंसियां जांच में जुटीं

संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस और खुफिया विभाग की लापरवाही को भी इस घटना ने खोल दिया है। दर्शक दीर्घा से कूदे दोनों आरोपियों और संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस मामले में सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक के मामले में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस और खुफिया विभाग की लापरवाही को भी इस घटना ने खोल दिया है। दर्शक दीर्घा से कूदे दोनों आरोपियों और संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस मामले में सभी चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि संसद में कूदे लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप में हुई है। वहीं बाहर क्लर स्मोक का प्रयोग करने वालों की पहचान पहचान नीलम और अमोल शिंदे के रूप में हुई है।

पढ़ें :- गृह मंत्री अमित शाह के एडिडेट वीडिया का मामला: दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को भेजा नोटिस

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, संसद भवन में दर्शक दीर्घा से कूदे सागर शर्मा यूपी की राजधानी लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि मनोरंजन कर्नाटक का रहने वाला बताया जा रहा है। अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इनसे पूछताछ कर रही हैं। आखिर ये किसके इशारे और किस मकसद से यहां पर पहुंचे थे। उधर, संसद के बाहर से हिरासत में ली गई नीलम हरियाणा के जींद क्षेत्र की रहने वाली है, जबकि अमोल शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला बताया जा रहा है।

वहीं पूरे मामले में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लोकसभा अपने स्तर पर जांच कर रही है। इस बारे में दिल्ली पुलिस को भी निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा, धुआं सदन में फैलाया गया था वह साधारण था। इसको लेकर चिंता कोई बात नहीं है। बता दें कि, यह घटना बुधवार दोपहर एक बजकर एक मिनट पर हुई। लोकसभा में पीठासीन अधिकारी राजेंद्र अग्रवाल शून्य काल की कार्यवाही को संचालित कर रहे थे। मालदा उत्तर से भाजपा सांसद खगेन मुर्मू अपनी बात रख रहे थे। तभी दो शख्स दर्शक दीर्घा से नीचे कूद गए, जिसके बाद संसद में हंगामा मच गया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...