HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है INDIA का तो कभी मिलने नहीं जाते हमारी पार्टी के लोग, कांग्रेस पर बरसे अखिलेश यादव

विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है INDIA का तो कभी मिलने नहीं जाते हमारी पार्टी के लोग, कांग्रेस पर बरसे अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि, हमें ये जानकारी मिल रही है गठबंधन केवल दिल्ली के स्तर पर है तो ठीक है जब दिल्ली की बात होगी तब की जाएगी। प्रदेश स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो ये हमने स्वीकार कर लिया इसलिए अपनी पार्टी के टिकट घोषित कर दिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बने ​विपक्षी गठबंधन इंडिया में दरार पड़ने लगी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच ये साफ देखा जा सकता है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस के रवैए पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि, यह गठबंधन सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर है, राज्य पर नहीं, ऐसी जानकारी हमें पहले नहीं थी। दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर कोई बात नहीं हो पाई है,​ जिसके कारण सपा ने कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है।

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश यादव ने कहा कि, हमें ये जानकारी मिल रही है गठबंधन केवल दिल्ली के स्तर पर है तो ठीक है जब दिल्ली की बात होगी तब की जाएगी। प्रदेश स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है तो ये हमने स्वीकार कर लिया इसलिए अपनी पार्टी के टिकट घोषित कर दिए।

उन्होंने कहा, अगर ये मुझे पहले दिन पता होता कि विधानसभा स्तर पर कोई गठबंधन नहीं है INDIA का तो कभी मिलने नहीं जाते हमारी पार्टी के लोग और न ही हम कभी सूची देते कांग्रेस के लोगों को। गठबंधन केवल उत्तर प्रदेश में केंद्र के लिए होगा तो उसपर विचार किया जाएगा।

22 प्रत्याशियों के नामों का किया था एलान
बता दें कि, बुधवार को समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर 22 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया था। बताया जा रहा है कि, सपा और कांग्रेस में सीट शेयरिंग को लेकर बात नहीं बन पा रही है,​ जिसके कारण अब इंडिया गठबंधन में ये दरार भी देखने को मिल रही है।

 

पढ़ें :- कोई मैनपुरी, कन्नौज और इटावा को अपनी जागीर मानता है, तो कोई अमेठी-रायबरेली को...पीएम मोदी का अखिलेश-राहुल पर निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...