HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी निकाय चुनाव में विपक्ष नाम की कोई चीज़ नहीं, बीजेपी बहुत अच्छी स्थिति में है : भूपेंद्र चौधरी

यूपी निकाय चुनाव में विपक्ष नाम की कोई चीज़ नहीं, बीजेपी बहुत अच्छी स्थिति में है : भूपेंद्र चौधरी

यूपी निकाय चुनाव को धार देने गाजियाबाद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस चुनाव में हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। विपक्ष नाम की कोई चीज़ नहीं है और जो सामने चुनाव लड़ रहे हैं उनमें दम नहीं है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी निकाय चुनाव को धार देने गाजियाबाद पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस चुनाव में हम बहुत अच्छी स्थिति में हैं। विपक्ष नाम की कोई चीज़ नहीं है और जो सामने चुनाव लड़ रहे हैं उनमें दम नहीं है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

बता दें कि श्री चौधरी शुक्रवार को गाजियाबाद से भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल के चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन करने के बाद कही। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, स्वास्थ मंत्री अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा, विधायक अजीत पाल त्यागी,महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,पूर्व मेयर आशा शर्मा, वार्ड नंबर 99 की भाजपा प्रत्याशी प्रीती जैन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कार्यकर्ताओं से सभी निकायों के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। स्वास्थ मंत्री अतुल गर्ग ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूर्व मेयर बहन आशा शर्मा व उनके बोर्ड द्वारा किये विकास कार्यों से जनता को अवगत करा कर सुनीता दयाल व सभी पार्षदों के लिए समर्थन हासिल करें।

विधायक सुनील शर्मा ने अपने भाषण में कहा कि ग़ाज़ियाबाद की जनता भारतीय जनता पार्टी के सभी जनप्रतिनिधियों को व्यक्तिगत रूप से जानती है और समझती है। यहां की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर भरोसा करके पार्टी के जनप्रतिनिधियों को सदैव आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री मोदी व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जा रहा परिश्रम किसी से छुपा नहीं है। विधायक अजीत पाल त्यागी का कहना था कि हमारे कार्यकर्ता चुनावी समर के लिए तैयार हैं। हम सब कार्यकर्ता जनता के दरवाजे पर जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की उत्तर-प्रदेश की सरकार के कार्यो से जनता भलीभांति परिचित है।

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

योगी सरकार ने उत्तर-प्रदेश को अपराध मुक्त करके उत्तर प्रदेश वासियों को राहत प्रदान की है। योगी सरकार में महिला सुरक्षा पर कई कदम उठाए है। हमे पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी सभी निकायों में अपना परचम लहराएगी। वार्ड नंबर-99 की पार्षद प्रत्याशी प्रीती जैन ने कहा कि मेरे पति व पूर्व पार्षद अभिनव जैन के कार्यो को जनता व पार्टी दोनों ने सराहा है। उनके कार्यकाल में विकास कार्य निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि मैं वार्ड-99 के निवासियों से वायदा करती हूं कि वार्ड-99 में विकास का रथ पूर्व की तरह ही दौड़ता रहेगा। हम वार्ड-99 में ड्रेनेज समस्या व महिला सुरक्षा पर गंभीरता से कार्य करेंगे। अभिनव जैन के कार्यकाल में वार्ड 99 की जनता ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि हर कसौटी पर खरी उतरु।

भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल के चुनाव कार्यालय के उद्धघाटन के मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व आदित्य मेगा सिटी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुनीश जैन ने कहा कि कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं के आने से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है तथा मुनीश जैन ने वार्ड-99 के मतदाताओं से प्रीती जैन के लिए समर्थन की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता व पर्यावरण संरक्षिका स्वेता कंचन ने कहा कि प्रीती जैन जी इस वार्ड के लिए नयी नही है, उन्होंने अपने पति अभिनव जैन के कार्यकाल में सक्रिय भूमिका निभाई है, स्वेता कंचन ने कहा कि प्रीती जैन के निर्वाचित होने से विकास कार्य और गति पकडेंगे व महिला सुरक्षा पर प्रभावी कार्य होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...