1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. छठवें दिन भी पेट्रोल- डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

छठवें दिन भी पेट्रोल- डीजल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों मेंं नरमी के बावजूद घरेलू स्तर पर सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार छठवें दिन बदलाव नहीं हुआ।इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली ।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों मेंं नरमी के बावजूद घरेलू स्तर पर सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार छठवें दिन बदलाव नहीं हुआ।

पढ़ें :- UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सीएम योगी बोले- 4 जून को बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार

इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ था। दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल प्रति लीटर 22 पैसे कम हो कर 90.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल भी 23 पैसे कम हो कर 80.87 रुपये प्रति लीटर पर आ गया था।

तेल विपणन करने वाली कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार सोमवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार सिंगापुर में आज कच्चे तेल के भाव में फिर से नरमी देखी गई है लेकिन अभी भी लंदन ब्रेंट क्रूड 64 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है।

देश के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

शहर का नाम      पेट्रोल रुपये/लीटर              डीजल रुपये/लीटर

पढ़ें :- US ने तीन भारतीय कंपनियों पर लगायी पाबंदी, ईरान के साथ कारोबार पर कार्रवाई

दिल्ली                  90.56                                80.87

मुंबई                   96.98                                    87.96

चेन्नै                      92.58                                    85.88

कोलकाता              90.77                                   83.75

पढ़ें :- बसपा ने रायबरेली सहित तीन लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार,जानें कौन कहां से है मैदान में
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...