1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. उद्योगपति रतन टाटा को धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट, जांच के बाद सामने आईं ये बातें

उद्योगपति रतन टाटा को धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट, जांच के बाद सामने आईं ये बातें

रतन टाटा को ​धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि अज्ञात कॉलर को सिजोफ्रेनिया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी की माने तो फोन करने वाले ने पुलिस से रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा, ऐसा न करने पर उन्होंने चेतावनी दी कि उद्योग जगत के इस दिग्गज का हश्र टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री जैसा ही होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को धमकी मिली है। रतन टाटा को ​धमकी मिलने के बाद पुलिस अलर्ट हो गयी और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि अज्ञात कॉलर को सिजोफ्रेनिया है। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी की माने तो फोन करने वाले ने पुलिस से रतन टाटा (Ratan Tata)  की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कहा, ऐसा न करने पर उन्होंने चेतावनी दी कि उद्योग जगत के इस दिग्गज का हश्र टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री जैसा ही होगा।

पढ़ें :- Ratan Tata को US में कराना पड़ा था अपने कुत्ते का इलाज, अब 165 करोड़ खर्च कर बनवा दिया जानवरों का अस्पताल

बता दें कि, प्रसिद्ध उद्योगपति मिस्त्री की 4 सितंबर 2022 को एक कार दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। हालांकि, धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट मोड पर आ गयी है। उद्योगपति रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ाने की जिम्मेदारी एक विशेष टीम को सौंपी गई। जबकि दूसरी टीम को कॉलर के बारे में जानकारी एकत्र करने के लिए कहा गया।

पुलिस ने कहा कि उन्होंने तकनीकी सहायता और एक दूरसंचार सेवा प्रदाता की मदद से कॉल करने वाले का पता लगाया। पुलिस ने बताया कि फोन करने वाले की लोकेशन कर्नाटक में पाई गई और वह पुणे का रहने वाला है। हालांकि, जांच के बाद सामने आया कि, कॉल करने वाला सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित है और जिस फोन से उसने कॉल किया था, उसे बिना बताए किसी के घर से ले लिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...