HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. इस क्रिकेटर ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद हुई फैंस को जानकारी

इस क्रिकेटर ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद हुई फैंस को जानकारी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के क्रिकेट टीम के क्रिकेटर और आईपीएल इतिहास के सफल तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने शादी कर ली है। उनके रिनी नाम की लड़की के साथ सात फेरे लेने के साथ ही परिणय सूत्र में बंध जाने की खबर मिली है। शादी गुजरात के आणंद में मधुबन रिजॉर्ट में संपन्न हुई।

पढ़ें :- देश के लिए दिग्गज खिलाड़ी ने छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ, RCB के खिलाफ मैच पहले फ्रेंचाइजी ने दी जानकारी

रिनी पेशे से वकील है। बीते मंगलवार को परिवार के सदस्यों तथा दोस्तों की उपस्थिती में उन्होंने शादी की है। इन जोड़ो ने शादी की कोई अधिकारिक जानकारी मीडिया में नहीं दी थी। दोनो ने शादी को गुप्त रखने का फैसला किया था। लेकिन उनके शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जयदेव ने रिनी के साथ पिछले साल मार्च में सगाई की थी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...