1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. इस देसी ई-स्‍कूटर के लिए न लाइसेंस, न रजिस्‍ट्रेशन की जरूरत, 7 सेकंड में पकड़ता है टॉप स्‍पीड

इस देसी ई-स्‍कूटर के लिए न लाइसेंस, न रजिस्‍ट्रेशन की जरूरत, 7 सेकंड में पकड़ता है टॉप स्‍पीड

बाजार सैकड़ों मॉडल के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर उपलब्‍ध हैं। किसी की रेंज ज्‍यादा है तो कोई पॉवर खूब देता है। किसी स्‍कूटर की फास्‍ट चार्जिंग उसकी खासियत है तो कोई देखने में हसीन नजर आता है, लेकिन हम आपको आज एक ऐसे ई-स्‍कूटर के बारे में बताएंगे जिसकी खूबियां इन सभी से परे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्‍ली।  बाजार सैकड़ों मॉडल के इलेक्ट्रिक स्‍कूटर उपलब्‍ध हैं। किसी की रेंज ज्‍यादा है तो कोई पॉवर खूब देता है। किसी स्‍कूटर की फास्‍ट चार्जिंग उसकी खासियत है तो कोई देखने में हसीन नजर आता है, लेकिन हम आपको आज एक ऐसे ई-स्‍कूटर के बारे में बताएंगे जिसकी खूबियां इन सभी से परे हैं। इसमें फीचर्स तो महंगे स्‍कूटर वाले हैं, लेकिन कीमत इलेक्ट्रिक बाजार में 100 किलोमीटर की रेंज वाले दोपहिया में सबसे कम है।

पढ़ें :- hero vida vida : इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा ने बनाया खास रिकॉर्ड , कंपनी खास उपलब्धि हासिल की

दरअसल हम बात कर रहे हैं इलेक्ट्रिक स्‍कूटर बनाने वाली भारतीय कंपनी जेमोपाई (Gemopai) की। इस स्‍कूटर में इतनी खूबियां हैं कि आपको सभी खूबियां एक ही स्‍कूटर में लाने के लिए मोटा पैसा खर्च करना पड़ सकता है, लेकिन जेमोपाई आपका यह सपना 60 हजार से भी कम रुपये में पूरा कर सकती है। कंपनी अभी 4 मॉडल बाजार में उतारती है, जिसमें रायडर और रायडर सुपरमैक्‍स सबसे लोकप्रिय स्‍कूटर हैं। साल 2017 में इसकी शुरुआत हुई थी और आज यह देश का लोकप्रिय ब्रांड बन चुका है।

कितनी है रेंज और बैटरी चार्जिंग

इस मामले में जेमोपाई यह स्‍कूटर अपने अन्‍य कंपटीटर से काफी आगे है। एक बार चार्ज होने के बाद यह 90 से 120 किलोमीटर की रेंज देता है। बैटरी चार्ज करने में भी आपको फास्‍ट स्‍पीड मिलती है। इस स्‍कूटर की 80 फीसदी बैटरी महज 2 घंटे में चार्ज हो जाती है और फुल चार्जिंग में आपको 2.30 घंटे से भी कम समय लगेंगे।

एक्‍सीलेटर दबाते ही हवा हो जाती है गाड़ी

पढ़ें :- 21 साल बाद बड़ी एसयूवी सेगमेंट में होंडा देगी दस्तक, नए नाम के साथ जारी टीजर, जानें बाजार में कब होगी एंट्री?

जेमोपाई के स्‍कूटर की सबसे खास बात ये है कि यह 7 सेकंड के भीतर अपनी टॉप स्‍पीड पकड़ लेता है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, 6.5 सेकंड में यह 40 की स्‍पीड पकड़ लेती है जबकि इस स्‍कूटर की टॉप स्‍पीड 50 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इसमें एंटी थेफ्ट तकनीक और डिजिटल डिस्‍प्‍ले के साथ खूबसूरत डिजाइन दिया गया है।

बाजार में सबसे सस्‍ता

जेमोपाई के स्‍कूटर का दाम देखें तो इसकी रेंज 44 हजार से शुरू हो जाती है। जेमोपाई मीसो नाम का यह स्‍कूटर 60 किलोमीटर की रेंज देता है। जेमोपाई रायडर की कीमत वैसे तो 70,850 है, लेकिन कंपनी अभी इस पर 11,000 रुपये की छूट देती है तो यह 59,850 रुपये में मिल रहा है. इस मॉडल की रेंज 100 किलोमीटर से ज्‍यादा है।

डेढ़ क्विंटल लादकर सरपट भागेगा

ऐसा नहीं है कि इलेक्ट्रिक स्‍कूटर में बैटरी का दम होने की वजह से यह सिर्फ स्‍पीड ही देता है। आपको जेमोपाई के इस स्‍कूटर में दमदार पॉवर भी नजर आएगी, जो 150 किलोग्राम का वजन लादकर सरपट भाग सकता है। इसके जरिये आपकी प्रति किलोमीटर रनिंग कॉस्‍ट 10 से 15 पैसे रह जाती है. बैटरी पर कंपनी 3 साल की वारंटी भी देती है।

पढ़ें :- Hero Xpulse 450 : हीरो एक्सपल्स 450 की एंट्री  ,  इंजन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स

चलाने के लिए नहीं चाहिए लाइसेंस

इस स्‍कूटर की सबसे कमाल बात ये है कि इसे चलाने के लिए न तो आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी और न ही इसका रजिस्‍ट्रेशन कराना जरूरी होता है। कंपनी का दावा है कि इस खूबी की वजह से यह इलेक्ट्रिक स्‍कूटर स्‍टूडेंट की पहली पसंद बन रहा है. कंपनी 4 मॉडल के स्‍कूटर को कई रंगों में पेश करती है।

अन्‍य स्‍कूटर्स से कितना मुकाबला

इसके मुकाबले 100 किलोमीटर की रेंज वाले अन्‍य स्‍कूटर को देखा जाए तो TVS iQube 100 किलोमीटर की रेंज देता है और इसकी कीमत 1.17 से 1.39 लाख रुपये है। Ola S1 X भी 95 किलोमीटर की रेंज देता है और इसकी कीमत 84,700 – 1.15 लाख रुपये है। 100 किलोमीटर की रेंज देने वाले Vida V1 की कीमत 1 लाख रुपये से स्‍टार्ट होती है। Kinetic Green Zing भी 100 किलोमीटर की रेंज देता है, जिसकी कीमत 75,624 – 88,835 रुपये के बीच है। Sokudo Acute का रेंज भी 100 किलोमीटर है, लेकिन इसकी कीमत 1 लाख से शुरू होती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...