HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ये जंजीरों में जकड़ा सांसद नहीं, ‘लोकतंत्र को जकड़े हुए तानाशाही बीजेपी सरकार’ की तस्वीर है : AAP

ये जंजीरों में जकड़ा सांसद नहीं, ‘लोकतंत्र को जकड़े हुए तानाशाही बीजेपी सरकार’ की तस्वीर है : AAP

आम आदमी पार्टी (AAP)  के लोकसभा से निलंबित सांसद सुशील कुमार रिंकू (AAP MP Sushil Rinku) ने शुक्रवार को संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने खुद को जंजीरों में जकड़ कर कहा कि ये जंजीरों में जकड़ा हुआ सांसद नहीं है, बल्कि भाजपा (BJP) की तानाशाही सरकार द्वारा जकड़े गए "लोकतंत्र" की तस्वीर है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP)  के लोकसभा से निलंबित सांसद सुशील कुमार रिंकू (AAP MP Sushil Rinku) ने शुक्रवार को संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने खुद को जंजीरों में जकड़ कर कहा कि ये जंजीरों में जकड़ा हुआ सांसद नहीं है, बल्कि भाजपा (BJP) की तानाशाही सरकार द्वारा जकड़े गए “लोकतंत्र” की तस्वीर है।

पढ़ें :- सीएम योगी का बनाया डीप फेक वीडियो, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दिल्ली सर्विस बिल पर बहस के दौरान किया गया था निलंबित

लोकसभा सांसद सुशील कुमार रिंकू (AAP MP Sushil Rinku) को दिल्ली सर्विस बिल (Delhi Ordinance Bill) पर बहस के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने निलंबित कर दिया गया था। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) दिल्ली सेवा विधेयक से जुड़े चर्चा पर जवाब दे रहे थे। इसी बीच सांसद रिंकू ने लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट जाकर की कॉपी को फाड़ कर फेंक दिया। पहले सांसद सुशील कुमार रिंकू (AAP MP Sushil Rinku) कांग्रेस के लिए राजनीति पर बहस करते थे। कांग्रेस से निकाले जाने के बाद वह आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...