HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ये आराम से बैठने का समय नहीं है…दिन-रात मेहनत करनी होगी, लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

ये आराम से बैठने का समय नहीं है…दिन-रात मेहनत करनी होगी, लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर बोले मल्लिकार्जुन खरगे

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कांग्रेस के अपने 138 सालों के गौरवशाली इतिहास में एक से एक बड़ी चुनौतियों पर विजय हासिल की। अगले 2-3 महीनों में 5 राज्यों के चुनाव तय हैं। लोक सभा चुनाव महज़ 6 महीने दूर हैं। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, हमें ये भी ध्यान रखना होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव और आगामी राज्यों में होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि, हमे अपनी ताक़त दिखानी होगी। इस तानाशाह सरकार को हटाकर भारत के लोकतंत्र को बचाना होगा।

पढ़ें :- बिहार में हमारी सरकार बनते ही जातिगत जनगणना कराई जाएगी, हम इसके लिए हैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध : जिगनेश मेवानी

कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर लिखा है कि, आज ऐतिहासिक दिन है। 1948 में आज ही के दिन हैदराबाद आज़ाद हुआ। कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़ी। नेहरूजी और सरदार पटेल साहेब ने हैदराबाद को मुक्त कराया। हैदराबाद की इस बैठक के संदेश का देश इंतजार कर रहा है। आज का हमारा Agenda राज्यों के विधान सभा चुनाव और 2024 का लोक सभा चुनाव की तैयारी है। भविष्य की चुनौतियों से हम लोग अवगत हैं। ये चुनौतियां असल में भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियां हैं। देश को संविधान को बचाने की चुनौती है। SC/ST/BC महिलाओं, ग़रीबों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों को बचाने की चुनौती है।

इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, कांग्रेस के अपने 138 सालों के गौरवशाली इतिहास में एक से एक बड़ी चुनौतियों पर विजय हासिल की। अगले 2-3 महीनों में 5 राज्यों के चुनाव तय हैं। लोक सभा चुनाव महज़ 6 महीने दूर हैं। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव हो सकते हैं, हमें ये भी ध्यान रखना होगा। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में हमारी राज्य सरकारों ने सामाजिक न्याय का नया मॉडल बनाया है। इसके बारे में हमें पूरे देश को बताना है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस ने चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले 2 महीनों में हमने 20 राज्यों के पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं के साथ विस्तार से बैठक कर वहां की रणनीति बनायी। हमें वोटर के साथ लगातार संपर्क में रहना है। उनके सवालों का जवाब देना है। विरोधियों द्वारा फैलायी जा रही झूठी बातों की हमे तुरंत काट करनी है। मुद्दों और तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखनी है। हमे अपनी ताक़त दिखानी होगी। इस तानाशाह सरकार को हटाकर भारत के लोकतंत्र को बचाना होगा। ये आराम से बैठने का समय नहीं है। दिन-रात मेहनत करनी होगी।

 

पढ़ें :- रोजगार प्रोत्साहन योजना पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल, कहा-जब देश में बेरोजगारी चरम पर, तब भी सरकार की लापरवाही शर्मनाक

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...