1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. शादी का वादा कर चिकित्सक से IPS अधिकारी ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

शादी का वादा कर चिकित्सक से IPS अधिकारी ने किया दुष्कर्म, FIR दर्ज, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में एक चिकित्सक से शादी का वादा कर दुष्कर्म (Rape) करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। युवती ने शुक्रवार को नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाने (Imamwada Police Station) में शिकायत दर्ज कराई।

By santosh singh 
Updated Date

नागपुर। महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में एक चिकित्सक से शादी का वादा कर दुष्कर्म (Rape) करने के आरोप में पुलिस ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। युवती ने शुक्रवार को नागपुर के इमामवाड़ा पुलिस थाने (Imamwada Police Station) में शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें :- तिब्बत में भयंकर भूकंप से मची तबाही, 4 घंटे में 13 बार धरती के कांपने से दहशत में लोग

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार वह और अधिकारी नवंबर 2022 में सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए संपर्क में आए। पुलिस ने बताया कि उस समय आरोपी संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, जबकि युवती एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई कर रही थी।

काफी समय तक ऑनलाइन बातचीत करने के बाद दोनों फोन कॉल पर भी बात करने लगे। उसने बताया कि दोस्ती होने के बाद आरोपी ने महिला (28) से शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध (Physical Relationship) बनाए।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयनित होने के बाद आरोपी ने महिला से दूरी बनाना शुरू कर दिया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के परिवार ने भी महिला को कोई जवाब नहीं दिया, जिससे वह परेशान हो गई और इमामवाड़ा पुलिस (Imamwara Police) से शिकायत की। उसने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर शनिवार को आईपीएस अधिकारी (IPS officer) के खिलाफ दुष्कर्म (Rape)  के आरोप में मामला दर्ज किया गया और आगे की जांच जारी है।

पढ़ें :- PM Kisan 24th Instalment 30 October : पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की आ गई डेट, जानें अकाउंट में कब आएंगे 2000 रुपये
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...