HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले मंदिर जाने का कर रहे ढोंग : स्वाती सिंह

कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले मंदिर जाने का कर रहे ढोंग : स्वाती सिंह

यह भाजपा की सांस्कृतिक जीत ही है कि कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले आज भगवान परशुराम के मूर्ति के अनावरण पर जा रहे हैं। मंदिर जाने का ढोंग कर रहे हैं। कोई जनेऊ दिखाता है तो कोई संगम स्नान करने चला जाता है। छद्म रूप से जनता के सामने खुद को पुजारी साबित करने में जुटे हुए हैं लेकिन जनता जानती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ. यह भाजपा की सांस्कृतिक जीत ही है कि कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले आज भगवान परशुराम के मूर्ति के अनावरण पर जा रहे हैं। मंदिर जाने का ढोंग कर रहे हैं। कोई जनेऊ दिखाता है तो कोई संगम स्नान करने चला जाता है। छद्म रूप से जनता के सामने खुद को पुजारी साबित करने में जुटे हुए हैं लेकिन जनता जानती है। अत्याचारियों, अपराधियों की मदद करने वालों का वह साथ नहीं दे सकती। ये बातें सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक व राज्यसरकार में मंत्री स्वाती सिंह ने कही।

पढ़ें :- TMC उम्मीदवार ‘इंडिया’ गठबंधन के पश्चिम बंगाल में सच्चे प्रतिनिधि, इस वजह से नहीं बन पाई बात : ​अभिषेक बनर्जी

वे अपने विधानसभा के गोदौली सहित कई क्षेत्रों में दौरा करने के दौरान लोगों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं, गरीबों, वंचित, व्यापारी सबके लिए काम किया है। कोरोना काल में एक-एक जिन्दगी को बचाने के लिए सरकार ने हर कदम उठाये। एक तरफ महामारी में जहां पूरा विश्व कराह रहा था। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हम हर एक जान को बचाने का प्रयास करते हुए भी प्रगति का मार्ग प्रशस्त कर रहे थे। यही कारण है कि कभी बीमारू राज्यों में गिना जाने वाला यह प्रदेश आज आर्थिक रूप से संपन्न हो गया है। यहां क्राइम कम होने से उद्योग जगत यहां आ रहा है।

स्वाती सिंह ने कहा कि हमारे लिए हमारा विधानसभा एक परिवार है। मैंने कभी यहां के लोगों को वोट बैंक नहीं मानी। आप सभी के हर सुख-दुख में साथ रही। आपकी सेवा के लिए कल, आज और कल भी तत्पर रहुंगी।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : महाराष्ट्र के लिए कांग्रेस पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची,देखें कौन है शामिल?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...