HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कुश्ती संघ का काम देखने के लिए तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन, खेल मंत्रालय ने WFI को किया था निलंबित

कुश्ती संघ का काम देखने के लिए तीन सदस्यीय एडहॉक कमेटी का गठन, खेल मंत्रालय ने WFI को किया था निलंबित

भारतीय कुश्ती संघ बीते काफी दिनों से चर्चाओं में बना हुआ है। खेल मंत्रालय ने बीते दिनों कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया था। अब भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। आईओए ने तीन सदस्यीस एडहॉक कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के बाद गठित की गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ बीते काफी दिनों से चर्चाओं में बना हुआ है। खेल मंत्रालय ने बीते दिनों कुश्ती संघ को निलंबित कर दिया था। अब भारतीय ओलंपिक संघ ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया। आईओए ने तीन सदस्यीस एडहॉक कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी भारतीय कुश्ती संघ को निलंबित किए जाने के बाद गठित की गई है।

पढ़ें :- इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन ने WFI की तदर्थ समिति को किया भंग, बैन भी हटा

दरअसल, खेल मंत्रालय ने कुश्ती संघ की ओर से प्रतियोगिताओं को बिना जरूरी प्रक्रिया के कराने के फैसले को लेकर सस्पेंड किया गया था। ये निर्णय उस समय हुआ था जब भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष बने थे। संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद पहलवानों की तरफ से इसका विरोध किया था।

साक्षी मलिक ने इसका विरोध करते हुए कुश्ती से संन्यास का एलान कर दिया था, जबकि बरजंग पुनिया ने पद्म श्री को लौटा दिया था। वहीं, मंगलवार को विनेशा फोगाट ने भी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड को लौटाने का ऐलान किया था। वहीं, अब आईओए ने तीन सदस्यीस एडहॉक कमेटी का गठन किया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...