HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आज चहुंमुखी विकास की नई कहानी कह रहा चित्रकूट धाम मंडल : सीएम योगी

आज चहुंमुखी विकास की नई कहानी कह रहा चित्रकूट धाम मंडल : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सांसद व विधायकगणों के साथ चित्रकूट धाम मंडल के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जनपदों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने आज सांसद व विधायकगणों के साथ चित्रकूट धाम मंडल के विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, बांदा, महोबा, हमीरपुर और चित्रकूट जनपदों में विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहित किया जा रहा है। यहां के हर घर में नल से शुद्ध पेयजल सुलभ हो रहा है। इन प्रयासों से आज पूरे चित्रकूट धाम मंडल में सकारात्मकता का संचार हुआ है।

पढ़ें :- Arvind Kejriwal: अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए सीएम केजरीवाल, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद

आमजन की सुविधा के दृष्टिगत ईज ऑफ लिविंग के सभी मानकों पर चित्रकूट में कार्य किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, चित्रकूट, जहां भगवान राम ने अपने वनवास काल का सर्वाधिक समय व्यतीत किया था, आज चहुंमुखी विकास की नई कहानी कह रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के माध्यम से आज यहां बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी है। एयरपोर्ट का विकास हो रहा है। डिफेंस कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण नोड चित्रकूट में ही है।

व्यापक निवेश से रोजगार के अवसर सृजित होंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि, विदेश में रोड शो की सफलता के बाद अब देश के प्रमुख महानगरों में उद्योग जगत को आमंत्रित करने के लिए रोड शो का आयोजन हो रहा है #UPGIS23 ऐतिहासिक होने जा रहा है। व्यापक निवेश से बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर सृजित होंगे, जिसका सीधा लाभ हमारे युवाओं को मिलेगा।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर की चर्चा
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी (Chief Minister Yogi Adityanath) ने जनप्रतिनिधियों से आगामी 10-12 फरवरी को आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने स्वयं के लिए $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखा है। इस संकल्प की पूर्ति के लिए पूरा उत्तर प्रदेश एकजुट होकर प्रयास कर रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी पीएम नहीं, 21वीं सदी के राजा हैं, जिनको कैबिनेट, संसद और संविधान से नहीं है मतलब : राहुल गांधी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...