HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IPL 2022: आज सचिन को उनके बर्थडे पर स्पेशल गिफ्ट देगी मुंबई इंडियंस, जानें क्या है प्लान

IPL 2022: आज सचिन को उनके बर्थडे पर स्पेशल गिफ्ट देगी मुंबई इंडियंस, जानें क्या है प्लान

मुंबई इंडियंस की टीम क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुल्कर को आज उनके बर्थ डे पर स्पेशल गिफ्ट दे सकती है। अब तक खेले अपने 7 मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम ने एक मैच में भी जीत नहीं दर्ज की है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस की टीम क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुल्कर को आज उनके बर्थ डे पर स्पेशल गिफ्ट दे सकती है। अब तक खेले अपने 7 मैचों में मुंबई इंडियंस की टीम ने एक मैच में भी जीत नहीं दर्ज की है। टीम अपने आज खेले जाने वाले आठवें मैच में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुल्कर को आईपीएल डेब्यू करने का मौका दे सकती है। ये सचिन के लिए आज उनके बर्थ डे पर मिलने वाला सबसे बड़ा गिफ्ट हो सकता है।

पढ़ें :- IPL 2025: जय शाह का बड़ा एलान, आईपीएल का पूरा सीजन खेलने वाले खिलाड़ियों को अब मिलेंगे इतने रुपये

आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जवाइंट्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। आईपीएल 2022 के 37वें मैच में मुंबई इंडियंस अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर को पिता के बर्थडे वाले दिन डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा शायद ही कोई बदलाव टीम करना चाहेगी। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा की चोट परेशानी का कारण बनी हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...