यूपी बजट सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ विधान परिषद में सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश-उत्सव प्रदेश! आज उत्तर प्रदेश की पहचान दीपोत्सव से होती है, देव दीपावली से होती है और रंगोत्सव से होती है। अब ये केवल एक आयोजन मात्र नहीं हैं, बल्कि ये भारत के आध्यात्मिक गौरव के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं।
लखनऊ। यूपी बजट सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा जारी है। सीएम योगी आदित्यनाथ विधान परिषद में सीएम योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि, उत्तर प्रदेश-उत्सव प्रदेश! आज उत्तर प्रदेश की पहचान दीपोत्सव से होती है, देव दीपावली से होती है और रंगोत्सव से होती है। अब ये केवल एक आयोजन मात्र नहीं हैं, बल्कि ये भारत के आध्यात्मिक गौरव के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके हैं।
आज विकास की यात्रा में हमारा अन्नदाता किसान सक्रिय रूप से सहभागी बना है। हमारा संकल्प कृषि को Income Based और Value Addition Model के साथ जोड़ते हुए अन्नदाता किसानों की आय बढ़ाना है। आज उत्तर प्रदेश में कृषि विकास दर 8–8.5% से बढ़कर 18% तक पहुंच गई है। अन्नदाता किसानों से MSP पर पारदर्शी खरीद हो रही है और DBT के माध्यम से पैसा सीधे उनके खाते में भेजा जा रहा है। आज अन्नदाता किसानों को उन्नत बीज, प्राकृतिक खेती, ड्रोन तथा जलवायु-अनुकूल आधुनिक तकनीक की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराने का कार्य भी प्रदेश भर में किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, उत्तर भारत के पहले सेमीकंडक्टर (फैब) यूनिट की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 21 फरवरी को जनपद गौतमबुद्ध नगर में रखने जा रहे हैं और देश की पहली रैपिड रेल का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री जी 22 फरवरी को करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है, अपराधी भयभीत हैं, किसान खुशहाल है, महिलाओं को सुरक्षा की गारंटी है और युवाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतरीन अवसर प्राप्त हो रहे हैं। हर गांव में बिजली है, हर हृदय में गर्व है… और मैं कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश आज पुनः रामराज्य की आधारभूमि के रूप में स्वयं को एक नई पहचान के साथ स्थापित कर रहा है।