1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Tokyo Olympics 2020 : हॉकी में भारत की बेटियों के कमाल से दुनिया में मचा तहलका, देश बोला- चक दे इंडिया

Tokyo Olympics 2020 : हॉकी में भारत की बेटियों के कमाल से दुनिया में मचा तहलका, देश बोला- चक दे इंडिया

टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में हॉकी खेल में भारत के इस समय सितारे बुलंदियों पर हैं। बीते रविवार को पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 3-1 हराकर 41 बार सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। इसके एक दिन बाद सोमवार को भारत की महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा कर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में हॉकी खेल में भारत के इस समय सितारे बुलंदियों पर हैं। बीते रविवार को पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ब्रिटेन को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में 3-1 हराकर 41 बार सेमीफाइनल में जगह पक्की की है। इसके एक दिन बाद सोमवार को भारत की महिला हॉकी टीम (Indian Women Hockey Team) ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा कर पूरी दुनिया में तहलका मचा दिया है।

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

भारत की शेरनियों की कामयाबी पर हर कोई उन्हें दे रहा है बधाई 

भारत की शेरनियों की इस कामयाबी पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। ट्विटर पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर (Sports Minister Anurag Thakur)समेत कई प्रमुख हस्तियों ने महिला टीम को बधाई दी है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर लिखा कि महिला हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। पहली बार हम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं। 130 करोड़ लोग देश की महिला हॉकी टीम के साथ हैं।

पढ़ें :- Sexual Harassment Case : बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह को तगड़ा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने खारिज की याचिका

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा (Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma) ने ट्वीट में लिखा कि टीम इंडिया के प्रदर्शन पर हर किसी को गर्व है। कुछ जीत बहुत यादगार होती हैं, आपको खेलते हुए देखना हमारे लिए बेहतरीन अनुभव है।

पढ़ें :- केरल : वायनाड लोकसभा सीट पर शाम 4 बजे तक 57.74 फीसदी मतदान, राहुल गांधी इसी सीट से हैं उम्मीदवार

पूर्व खेल मंत्री किरण रिजिजू (Former Sports Minister Kiran Rijiju) भी टीम इंडिया (team india) के जीत के जश्न में शामिल हुए लिखा कि भारत का सपना अब सच हो रहा है। हमारी हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की, हमारे पास कोई शब्द नहीं हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी (Union Minister Smriti Irani) ने भी ट्वीट कर लिखा कि ‘नाज़ है’।

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर महिला टीम को बधाई दी है।

यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि टोक्यो ओलंपिक में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश सुनिश्चित किया है। सम्पूर्ण देश को गौरवान्वित करने वाली इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए पूरी टीम को हार्दिक बधाई, ईश्वर से कामना है कि आपकी सफलता का यह क्रम सतत जारी रहे।

फिल्म चक दे इंडिया में कोमल चौटाला का किरदार निभाने वालीं चित्रांशी रावत ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। चित्रांशी ने कहा कि आज लड़कियों ने दिन बना दिया है। अगस्त के महीने में ही हमारी फिल्म आई थी और इसी महीने में हमें जीत मिली है।

बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में गोल किया है, लेकिन जीत की हीरो सविता पूनिया रही हैं। जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की टीम के सामने दीवार बनकर प्रदर्शन किया और सात पेनल्टी कॉर्नर के बावजूद कोई गोल नहीं होने दिया।

भारतीय हॉकी टीम ने क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जीत पर ट्वीटर इंडिया ने बधाई दी है। ट्वीट कर लिखा चक दे इंडिया #chkdeindia

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...