1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Tripura Assembly Election 2023 : पीएम मोदी ने कांग्रेस और लेफ्ट पर साधा निशाना, त्रिपुरा में डबल इंजन की सरकार के बताए फायदे

Tripura Assembly Election 2023 : पीएम मोदी ने कांग्रेस और लेफ्ट पर साधा निशाना, त्रिपुरा में डबल इंजन की सरकार के बताए फायदे

Tripura Assembly election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को त्रिपुरा की चुनावी रैलियों में कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में काफी पीछे धकेल दिया था, मगर भाजपा (BJP) की सरकार बनने के बाद हम त्रिपुरा को एक बार फिर विकास के रास्ते पर ले आए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Tripura Assembly election 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) शनिवार को त्रिपुरा की चुनावी रैलियों में कांग्रेस और लेफ्ट पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और लेफ्ट के लोगों ने त्रिपुरा को विकास के मामले में काफी पीछे धकेल दिया था, मगर भाजपा (BJP) की सरकार बनने के बाद हम त्रिपुरा को एक बार फिर विकास के रास्ते पर ले आए हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के राज में पिछले पांच वर्षों के दौरान त्रिपुरा में विकास के काफी काम हुए हैं और राज्य के लोगों को हिंसा और चंदे की संस्कृति से छुटकारा मिला है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार का गठन होने के बाद त्रिपुरा को डबल इंजन की सरकार का फायदा मिला है।

त्रिपुरा में 16 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। राज्य में अपनी सत्ता बचाए रखने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है और पार्टी के शीर्ष नेता लगातार राज्य का दौरा करने में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  ने आज अंबासा और गोमती में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य में भाजपा (BJP) को एक बार फिर मौका देने की अपील की।

भाजपा को मिलेगा फिर त्रिपुरा का समर्थन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  ने कहा कि त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में इस बार मैं पहली बार प्रचार करने के लिए पहुंचा हूं और जनसभा में उमड़ी भीड़ इस बात का संकेत है कि लोगों का भाजपा के प्रति अभी भी भरोसा बना हुआ है। लोगों का उत्साह देखकर पता चलता है कि इस बार भी राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में राज्य का विकास एक बार फिर काफी तेजी से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में फिर डबल इंजन की सरकार बनाने की आवाज काफी तेजी से सुनी जा रही है।

पढ़ें :- वायनाड लोकसभा सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करेंगे राहुल गांधी : पवन खेड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)   ने इस दौरान सीपीएम और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में इन दोनों राजनीतिक दलों ने इस बार गठबंधन कर लिया है। इस कारण दोनों दल प्रधानमंत्री के निशाने पर रहे। उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों ने त्रिपुरा को विकास की दौड़ में काफी पीछे कर दिया था मगर भाजपा की सरकार बनने के बाद राज्य के विकास में तेजी आई है।

भाजपा ने स्थापित किया कानून का राज

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भाजपा शासनकाल में त्रिपुरा को हिंसा से मुक्ति दिलाने के साथ ही कानून का राज स्थापित किया गया है। सीपीएम के राज में पुलिस थानों पर भी कैडर के लोगों ने ही कब्जा कर रखा था मगर अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। भाजपा के शासनकाल में त्रिपुरा में पांच हजार किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण कराने के साथ ही गांवों को भी सड़कों से जोड़ने की दिशा में काफी काम किया गया है।अगरतला में एक नया एयरपोर्ट बनाने के साथ ही गांवों के लोगों को भी 4जी कनेक्टिविटी मिल रही है। इसके साथ ही त्रिपुरा में बंदरगाह बनाने का काम भी काफी तेजी से किया जा रहा है।

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आज की जनसभा से लोगों के चुनावी मूड का पता चलता है। जनसभा में उमड़ी भीड़ विपक्षी दलों की नींद उड़ाने वाली है। उन्होंने कहा कि लोगों का उत्साह इस बात का संकेत देता है कि राज्य में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी और त्रिपुरा के लोगों को डबल इंजन की सरकार के फायदे मिलेंगे।

भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत

पढ़ें :- बीजेपी कैंडिडेट हेमा मालिनी, बोलीं- जीत का मार्जिन 5 से लेकर 7 लाख के बीच होगा

2018 के विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राज्य में अपनी सरकार बनाने वाली भाजपा के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव काफी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस और लेफ्ट की चुनौती के कारण भाजपा के शीर्ष नेता लगातार राज्य में प्रचार करने में जुटे हुए हैं। अभी हाल में पार्टी की ओर से गृह मंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) ने राज्य में चुनावी सभाओं को संबोधित किया था। अमित शाह (Amit Shah)और योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रोड शो में भी हिस्सा लिया था।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (National President Jagat Prakash Nadda) भी हाल में राज्य के चुनावी दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने त्रिपुरा के लिए पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र भी जारी किया था। त्रिपुरा की 60 सीटों के लिए 16 फरवरी को मतदान होने वाला है। मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा (BJP)ने राज्य की 55 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि 5 सीटें सहयोगी दल आईपीएफटी के लिए छोड़ी हैं।

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...