1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: सपा के दो बड़े नेता, अखिलेश-जयंत आज मेरठ में करेंगे संयुक्त प्रेस वार्ता

UP Election 2022: सपा के दो बड़े नेता, अखिलेश-जयंत आज मेरठ में करेंगे संयुक्त प्रेस वार्ता

विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। सभी पार्टी जोरो शोरों से जन संपर्क कर रहें हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और  चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे। शुक्रवार को दोनों नेता मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

UP Election 2022: विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। सभी पार्टी जोरो शोरों से जनसंपर्क कर रहे हैं। ऐसे में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और  चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे। शुक्रवार को दोनों नेता मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

सपा यूपी को अपना निशाना बनाने की कोशिश कर रही है। मुजफ्फरनगर में प्रेसवार्ता के दौरान सपा भाईचारे का संदेश देंगे और साथ ही भाजपा पर पलटवार करेंगे। यूपी में भाजपा नेता ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। सपा नेता उसी का जवाब देने की कोशिश में हैं।

2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। प्रत्याशी को जिताने के लिए मुख्यमंत्री भी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...