HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ukraine-Russia War: हजारों छात्र युद्धभूमि में फंसे, वरुण गांधी ने अपनी सरकार को घेरा, कहा-हर आपदा में अवसर नही खोजना चाहिए

Ukraine-Russia War: हजारों छात्र युद्धभूमि में फंसे, वरुण गांधी ने अपनी सरकार को घेरा, कहा-हर आपदा में अवसर नही खोजना चाहिए

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच भारत के 15 हजार से ज्यादा छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जो वापस वतन लौटने की राहे देख रहे हैं। केंद्र सरकार ने छात्रों को वतन वापसी के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस बीच भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है। 

By शिव मौर्या 
Updated Date
Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच भारत के 15 हजार से ज्यादा छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं, जो वापस वतन लौटने की राहे देख रहे हैं। केंद्र सरकार ने छात्रों को वतन वापसी के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। इस बीच भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार को घेरा है।
उन्होंने कहा कि, हर आपदा में ‘अवसर’ नही खोजना चाहिए। वरुण गांधी ने ट्वीट कर​ लिखा है कि, ‘सही समय पर सही फैसले न लिए जाने के कारण 15 हजार से अधिक छात्र भारी अव्यवस्था के बीच अभी भी युद्धभूमि में फंसे हुए है। ठोस रणनीतिक और कूटनैतिक कार्यवाही कर इनकी सुरक्षित वापसी इन पर कोई उपकार नहीं बल्कि हमारा दायित्व है। हर आपदा में ‘अवसर’ नही खोजना चाहिए।’

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को BJD सरकार की एक्सपायरी डेट लिखी हुई है...ओडिशा में बोले पीएम मोदी
बता दें कि, यूक्रेन में हजारों की संख्या में छात्र फंसे हुए हैं। सोशल मीडिया के जरिए छात्र वीडियो शेयर करके मदद मांग रहे हैं। कई ऐसे वीडियो आए हैं, जिसमें छात्र कहते हुए दिख रहे हैं कि उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...