HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल  हत्याकांड में शामिल एक और बदमाश मुठभेड़ में ढेर,  CCTV में गोली चलाते दिखा था शूटर 

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल  हत्याकांड में शामिल एक और बदमाश मुठभेड़ में ढेर,  CCTV में गोली चलाते दिखा था शूटर 

उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर शूटर को ढेर कर दिया है। वारदात के समय यह शूटर सीसीटीवी में कैद हुआ था...

By शिव मौर्या 
Updated Date

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में  पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने एक और शूटर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। बताया जा रहा है मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए शूटर का नाम विजय उर्फ उस्मान बताया जा रहा है।

पढ़ें :- UP News: श्याम लाल पाल को समाजवादी पार्टी ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त

उस्मान पर 50 हजार रूपए का था इनाम। बताया जा रहा है कि, उमेश पाल पर पहली गोली उस्मान ने ही चलाई थी। ये मुठभेड़ प्रयागराज के कौंधियारा इलाके में हुई है। बता दें कि, उमेश पाल  हत्याकांड में पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर किया है।  इससे पहले पुलिस ने अरबाज को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था और साजिशकर्ता सदाकत को गिरफ्तार किया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण का प्रचार थमा, यूपी की इन सीटों पर होगी वोटिंग

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...