1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP में सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती, विधानसभा में भी जीत पक्की: अखिलेश यादव

UP में सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें समाजवादी पार्टी ने जीती, विधानसभा में भी जीत पक्की: अखिलेश यादव

बीजेपी ने छोटा कार्यालय इसलिए बनवाया, क्योंकि उन्हें पता है कि आजमगढ़ से उनका खाता नहीं खुलेगा। जो प्यार और सम्मान आजमगढ़ की जनता देती है हमें, लगता है बहुत कम जिलों में वह सम्मान मिल पाता है। सामाजिक न्याय की स्थापना का संकल्प ही हमारे PDA परिवार को सम्मान दिलाने का काम करेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ​अखिलेश यादव गुरुवार को आजमगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने अनवरगंज में अपने नए आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय के उद्घाटन किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, आज हमें खुशी है इस बात की कि बहुत पार्टी कार्यालय देखे हैं हम लोगों ने बीजेपी का कई फ्लोर का पार्टी कार्यालय देखा है लेकिन जितना शानदार समाजवादी पार्टी का कार्यालय दिखाई दे रहा है इसके मुकाबले उनका पार्टी कार्यालय कहीं नहीं है।

पढ़ें :- लखनऊ-देवरिया-सुल्तानपुर-गोंडा में पेट्रोल पंपों पर भीड़, अफवाह से मची अफरा-तफरी उत्तर प्रदेश। गोरखपुर DM और SSP सड़क पर उतरें

बीजेपी ने छोटा कार्यालय इसलिए बनवाया, क्योंकि उन्हें पता है कि आजमगढ़ से उनका खाता नहीं खुलेगा। जो प्यार और सम्मान आजमगढ़ की जनता देती है हमें, लगता है बहुत कम जिलों में वह सम्मान मिल पाता है। सामाजिक न्याय की स्थापना का संकल्प ही हमारे PDA परिवार को सम्मान दिलाने का काम करेगा।

उन्होंने कहा, हमारे बहुत सारे साथी सुझाव दे रहे थे कि यह जो स्थान बना है, ये जो पार्टी कार्यालय बना इसका नाम क्या हो। ये “PDA भवन” के नाम से जाना जाएगा, क्योंकि पीडीए की एकता ही हमें सत्ता दिलाएगी। अभी तक की सबसे ज्यादा लोकसभा की सीटें समाजवादी पार्टी जीती है, ये इंडिया गठबंधन की ताकत, पीडीए की रणनीति ने मिलकर हमें उत्तरप्रदेश में नंबर वन बनाया है। इतिहास यह भी बताता है कि जो लोकसभा जीतता है वही विधानसभा जीतता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...