HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी: हिंसा में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी जारी, अभी तक 306 आरोपी हुए गिरफ्तार

यूपी: हिंसा में शामिल उपद्रवियों की गिरफ्तारी जारी, अभी तक 306 आरोपी हुए गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को लेकर उपद्रवियों पर कार्रवाई जारी है। हिंसा में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 300 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि, शुक्रवार को नुपूर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद बवाल हुआ।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Violence in UP: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को लेकर उपद्रवियों पर कार्रवाई जारी है। हिंसा में शामिल उपद्रवियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अभी तक 300 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि, शुक्रवार को नुपूर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश के कई जिलों में जुमे की नमाज के बाद बवाल हुआ।

पढ़ें :- आज देश के हर कोने में युवा-बेरोजगारी, महिलाएं-अत्याचार, दलित, आदिवासी, पिछड़े और माइनॉरिटी-भयंकर भेदभाव झेल रहे हैं: सोनिया गांधी

उपद्रवियों ने प्रयागराज में सबसे ज्यादा हिंसा की। यहां पर करीब तीन घंटे तक उपद्रवी बवाल करते रहे। यूपी के नौ जिलों में इस हिंसा के सिलसिले में अब तक13 एफआईआर दर्ज हुई हैं। यूपी पुलिस की माने तो अभी तक 306 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस दौरान सहारनपुर में 71, हाथरस में 51, अंबेडकरनगर में 34, प्रयागराज में 92, मुरादाबाद में 35, फिरोजाबाद में 15, अलीगढ़ में 6 और जालौन में 2 को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, लखीमपुर खीरी का एक उपद्रवी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। यहां एक ही उपद्रवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...