HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Assembly Elections 2022 : प्रियंका गांधी बोलीं अकेले लड़ेगें, हर सीट पर उतारेंगे उम्मीदवार

UP Assembly Elections 2022 : प्रियंका गांधी बोलीं अकेले लड़ेगें, हर सीट पर उतारेंगे उम्मीदवार

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को धार देते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को बुलंदशहर से प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य की शुरुआत की। इस दौरान श्रीमती गांधी ने कहा कि कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

बुलंदशहर। UP Assembly Elections 2022 को धार देते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने रविवार को बुलंदशहर से प्रतिज्ञा सम्मेलन लक्ष्य 2022 की शुरुआत की। इस दौरान श्रीमती गांधी ने कहा कि कई पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहती हूं कि हम सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे। प्रियंका गांधी आज छोटी काशी अनूपशहर में वेस्ट यूपी के 14 जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों को विधानसभा चुनाव में जीत दिलाने की प्रतिज्ञा कराने पहुंची थीं।

पढ़ें :- रिचार्ज महंगा करना Jio, Vi और एयरटेल पड़ा भारी; लाखों ग्राहक घटे, BSNL ने काट दी मौज

गंगा किनारे दुर्गा प्रसाद बलजीत सिंह महाविद्यालय में आयोजित लक्ष्य 2022 पदाधिकारी प्रतिज्ञा सम्मेलन को प्रियंका गांधी ने बोलना शुरू किया तो कार्यकर्ताओं ने तालियों से उनका स्वागत किया। प्रियंका गांधी अपने संबोधन के दौरान भाजपा सरकार में हुए पुलिसिया जुल्म की दास्तां भी सुनाई। उन्होंने कहा कि योगी राज में महिलाओं और गरीबों पर जुल्म बढ़े हैं। इस दौरान प्रियंका गांधी ने बुलंदशहर की जनता से भी कई वादे किए। गोरखपुर की प्रतिज्ञा वादा दोहराते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं की सुरक्षा और युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा।

70 साल में पेट्रोल का दाम 70 रुपये हुआ, पिछले सात साल में 100 रुपये पहुंचा दिया

प्रियंका गांधी ने कहा कि आजादी के लिए गांधी जी, नेहरू जी, सरदार पटेल ओर बाबा साहेब ने कुर्बानी दी, लेकिन भाजपा के नेतृत्व को आजादी का अर्थ नहीं पता। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोगों के पास ही आजादी है। उन्होंने हाथरस की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को इतनी आजादी नहीं मिली कि वह अंतिम संस्कार तक कर सकें। करो या मरो नारा के अब दोबारा साकार करने का समय आ गया है। प्रियंका गांधी ने महंगाई पर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि 70 साल में पेट्रोल का दाम 70 रुपये हुआ। पिछले सात साल में 100 रुपये हो गया। गैस डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आपकी लड़ाई सपा और बसपा नहीं सिर्फ कांग्रेस लड़ रही है।

पढ़ें :- Auraiya News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डंपर में पीछे से घुसी, चालक और दो महिलाओं समेत चार की दर्दनाक मौत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...