1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. योगी सरकार का बड़ा फरमान, राज्यकर्मी 31 जनवरी तक कर लें ये काम, वर्ना नहीं होगा प्रमोशन और गिरेगी गाज

योगी सरकार का बड़ा फरमान, राज्यकर्मी 31 जनवरी तक कर लें ये काम, वर्ना नहीं होगा प्रमोशन और गिरेगी गाज

यूपी (UP) की योगी​ सरकार (Yogi Government) ने राज्य कर्मियों को अपनी-अपनी संपत्ति का ब्योरा देने अंतिम डेट लाइन 31 जनवरी तय कर दी है। इसके बाद ही उन्हें प्रमोशन मिल सकेगा। शासन की ओर से साफ कर दिया है कि जो कर्मी ब्योरा नहीं देंगे, उनके प्रमोशन पर विचार नहीं होगा।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की योगी​ सरकार (Yogi Government) ने राज्य कर्मियों को अपनी-अपनी संपत्ति का ब्योरा देने अंतिम डेट लाइन 31 जनवरी तय कर दी है। इसके बाद ही उन्हें प्रमोशन मिल सकेगा। शासन की ओर से साफ कर दिया है कि जो कर्मी ब्योरा नहीं देंगे, उनके प्रमोशन पर विचार नहीं होगा। सभी कर्मियों को अपना ब्योरा मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal)  पर देना होगा।

पढ़ें :- नीट परीक्षा में अनियमितता और लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बैजू यादव ने सौंपा ज्ञापन

शासन की तरफ से जारी पत्र में कहा गया कि 31 जनवरी तक राज्य कर्मियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा देना होगा। अन्यथा प्रमोशन पर विचार नहीं होगा। साथ ही संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। पत्र में साफ तौर पर कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज्य के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण अनिवार्य रूप से 31 जनवरी तक दे दें।

अनुशासन एवं अपील के तहत कार्रवाई होगी

मानव संपदा पोर्टल (Manav Sampada Portal)  पर वर्ष 2024 की जानकारी एक जनवरी 2025 से अपडेट होने लगेगी। अधिकारियों और कार्यालयों को यह कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। जो कर्मी या अधिकारी इसे अपडेट नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...